फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sisters wish good luck to their brothers by applying tilak on their forehead.

Bijnor News: बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक कर की मंगल कामना

Wed, 15 Nov 2023 11:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Sisters wish good luck to their brothers by applying tilak on their forehead.
नजीबाबाद - स्नेह का बंधन - लाडले भाई का तिलकोत्सव करतीं बहनें।
-जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया भैयादूज का त्योहार
विज्ञापन

-मिठाई, गोला लेकर भाइयों के घर पहुंची बहनें



संवाद न्यूज एजेंसी

बिजनौर। जिले में भैयादूज का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनके लिए मंगल कामना की। सुबह से ही भैयादूज का त्योहार मनाने का सिलसिला शुरू हो गया था। मिठाई, गोले की जमकर खरीदारी हुई। वहीं भाइयों ने बहनों को उपहार दिया। जिसे पाकर बहनें खुशी से झूम उठी।
कार्तिक मास की शुक्ल तिथि में भैयादूज मनाई गई। यह तिथि 14 नवंबर को दोपहर दो बजकर 36 मिनट से शुरू होकर 15 नवंबर को दोपहर एक बजकर 47 मिनट पर समाप्त हुई। जिले में ज्यादातर घरों में भैयादूज पर्व 15 नवंबर को ही मनाया गया। पर्व को लेकर बड़ी संख्या में महिलाओं ने ससुराल से आकर भैया दूज की परंपरा निभाई। सड़कों पर भी पूरे दिन वाहनों की आवाजाही रही। बहनों ने व्रत रखकर भाइयों को मंगल टीका लगाया। भाइयों की आरती उतारने के बाद यथाशक्ति उपहार भी दिए गए।
विज्ञापन


देहात क्षेत्र में भैयादूज पर्व की धूम रही
नजीबाबाद, धामपुर, चांदपुर, अफजलगढ़, गांव भूतपुरी, आलमपुर गांवड़ी, कासमपुरगढ़ी, कादराबाद, रेहड़, बादीगढ़, नहटौर, नगीना और हल्दौर में भी भैयादूज पर्व धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने रोली तिलक लगाकर अपने भाइयों की दीर्घायु की कामना की। बाजार में मिठाइयों की दुकानों पर खरीदारों की काफी भीड़ नजर आई। इसके अलावा नांगलजट, बिलाई, कूकड़ा इस्लामपुर, अम्हेड़ा, बिसाठ, नवादा तुल्ला, लाड़नपुर, शेरपुर कल्याण आदि गांवों में बहनों ने भाइयों के घर पहुंचकर तिलक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed