{"_id":"5fb2ca168ebc3e9b8a15b1ed","slug":"sisters-did-mangal-tilak-to-brothers-bijnor-news-mrt5112082183","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहनों ने भाइयों को किया मंगल तिलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहनों ने भाइयों को किया मंगल तिलक
विज्ञापन
बिजनौर। जिलेभर में भाईदूज का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर मंगल तिलक कर उनके दीर्घायु होने की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को श्रद्धा अनुसार उपहार देकर उनकी आजीवन रक्षा करने का संकल्प लिया।
सोमवार को भाईदूज का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह सवेरे महिलाओं ने दिनचर्या के कामों से निवृत्त होकर भाईदूज की कथा सुनी। उसके बाद कुछ बहनों ने अपने भाइयों के घरों पर जाकर तो अधिकांश ने अपने भाइयों को अपने घरों में बुलाकर उनके माथे पर मंगल तिलक कर उन्हें गोले, चने और मिठाई दी। इसके एवज में भाइयों ने अपनी बहनों को उपहार देकर आजीवन उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया। भाइयों ने अपनी बहनों के घरों पर भोजन किया। प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि को भाईदूज का पर्व मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान यम लंबे समय के बाद अपनी बहन यमी से मिले थे। यमी अपने भाई यम से मिलकर बेहद खुश हुई थीं और उनका स्वागत आरती और मालाओं से किया था। साथ ही उनके माथे पर रोली का तिलक लगाया था। फिर यमी ने यम के लिए एक शानदार दावत का आयोजन किया था। यम ने पूरा दिन अपनी बहन के साथ खुशियों में बिताया और घोषणा की कि जब कोई भाई इस दिन अपनी बहन से मिलने जाएगा और उसके घर पर भोजन करेगा तो उसे लंबी उम्र और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलेगा।
खूब बिकी मिठाई
बिकानेर मिष्ठान भंडार के मालिक सौरभ सिंघल के अनुसार भैयादूज पर मिठाइयों की खूब बिक्री हुई। श्री नंदी स्वीट्स के मालिक अरुण वर्मा ने बताया कि काजू-कतली मिठाई, मावे की बरफी, रसगुल्ला अधिक पसंद की गई। इसके अलावा बेसन की बर्फी की भी अच्छी खासी डिमांड रही। इन सभी मिठाइयों को बहनों ने खूब पसंद किया।
विज्ञापन
हर्षोल्लास से मनाया गया भाईदूज
अफजलगढ़। नगर व क्षेत्र में भाईदूज का पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। नगर व क्षेत्र के भूतपुरी, आलमपुरगांवड़ी, कासमपुरगढ़ी, कादराबाद सहित अन्य गांवों में भाईदूज का त्योहार प्रेम पूर्वक मनाया गया। बहनों ने भाइयों के माथे पर रोली, चावल का तिलक लगाकर भाई की लंबी आयु व समृद्धि के लिए मंगल कामनाएं कीं। वहीं भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट किए और बहनों की सदैव रक्षा करने का वचन दिया। कई बहनों ने भाई व उसके परिवार के लिए सोमवार को व्रत रखकर सत्यनारायण भगवान की कथा कराई। भाईदूज का त्योहार मनाने के लिए अपने गंतव्यों के लिए बाइकों व अन्य वाहनों से आते जाते नजर आए। बसों में भी भारी भीड़ दिखाई पड़ी। मिठाइयों व गिफ्ट की दुकानों पर लोग सामान खरीदते नजर आए।