फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sikhs burnt effigy of Pakistan

सिख समाज ने फूंका पाकिस्तान का पुतला

Tue, 07 Jan 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Sikhs burnt effigy of Pakistan
बिजनौर। गुरुद्वारा श्री गुरू सिंह सभा नई बस्ती ने पाकिस्तान में सिख समाज पर हो रहे हमलों पर रोष जताते हुए पाकिस्तान का पुतला फूंका। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में अल्पसंख्यकों को सुरक्षा प्रदान कराने की मांग की गई।
विज्ञापन

सिख समाज के लोग नई बस्ती में एकत्र हुए और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उसका पुतला फूंका। कहा कि पाकिस्तान में गुरुनानक के जन्म स्थान ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर भी पथराव किया जा रहा है। वहां सिखों को धर्म परिवर्तन करने अथवा पाकिस्तान से चले जाने की धमकी दी जा रही है। चार जनवरी को पेशावर में भी एक सिख युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक गुरुद्वारे के ग्रंथी की बेटी का भी जबरन धर्म परिवर्तन कराकर उसका निकाह करा दिया गया। जिन लोगों ने यह जघन्य अपराध किया है, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इस दौरान समिति अध्यक्ष सरदार हरदीप सिंह, सुरजीत सिंह, नरेश खुराना, हरजिंदर कौर, अरविंदरपाल सिंह, विकास सेतिया, सुरजीत कौर, सुरेंद्र सिंह, अभ्रा पाठक, इंद्रजीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed