फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sikh Sangat performed Shabad-Kirtan

सिख संगत ने शबद कीर्तन किया

Sun, 29 Nov 2020 11:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 11:20 PM IST
विज्ञापन
Sikh Sangat performed Shabad-Kirtan
अफजलगढ़ के गांव चकफेरी माता साहिब भलाई केन्द्र गुरूद्वारे पर सुखमनी साहब का पाठ करता रागी जत्था? - फोटो : BIJNOR
सिख संगत ने शबद-कीर्तन किया
विज्ञापन

अफजलगढ़। गांव चकफेरी स्थित माता साहिब कौर जी भलाई केंद्र में गुरुनानक देव के पर्व पर सिख संगत ने सुखमनि साहब का पाठ और शबद-कीर्तन किया। सुखमनि पाठ व शबद-कीर्तन बीबी कुलदीप कौर, अमनदीप कौर, राजेंद्र कौर तथा बलविंदर कौर के जत्थे ने किया। कथावाचक सरदार सुखवीर सिंह ने गुरुनानक देव के विषय में बताते हुए कहा कि उनका नाम जपते हुए ईश्वर का सिमरन करने का आह्वान किया गया। इसके अलावा जीवन का निर्वाह मेहनत व ईमानदारी से करने तथा मिल बांट कर खाने का उपदेश दिया गया। साथ ही कहा कि गुरु के बताए मार्ग पर चलकर ही मनुष्य का कल्याण संभव है। कार्यक्रम में सैकड़ों सिख संगत ने प्रसाद व लंगर ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया। इस अवसर पर जोगेंदर सिंह, रतन सिंह, गुरविंदर सिंह, गुलजार सिंह तथा गुरविन्दर सिंह आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed