फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sikh community mobilization

सिख समाज लामबंद

Tue, 20 Oct 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 20 Oct 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
Sikh community mobilization
नजीबाबाद में पंजाब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अंग भंग करने की दुखद घटना के विरोध में स्थानीय सिख समाज लामबंद हुआ। शांति-मार्च निकाल राष्ट्रपति, पीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन

नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से सिख समाज के प्रतिनिधि सोमवार को गुरुद्वारा नानकशाही श्री गुरु सिंह सभा नजीबाबाद में एकत्र हुए।

ज्ञानी गुरमेल सिंह ने पंजाब में हिंसक घटना में शहीद हुए सिख नौजवानों की आत्मा की शांति की अरदास की। विभिन्न गुरुद्वारों के मुख्य ग्रंथी साहिबानों गुरमेल सिंह, मंजीत सिंह, गुरदीश सिंह, तेजपाल सिंह, बुद्घ सिंह की अगुवाई में सिख शांति-मार्च में शामिल होकर तहसील पहुंचे। नजीबाबाद गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान नरेंद्र सिंह वाधवा ने एक ज्ञापन तहसीलदार राशिद अली खां को सौंपे। जिसमें पंजाब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब को खंडित करने वालों की गिरफ्तारी कर कार्रवाई करने की मांग की गई।
विज्ञापन


गुरुद्वारा बड़िया के प्रधान गुरदेव सिंह, गुरुद्वारा जट्टीवाला के प्रधान हरभजन सिंह, निर्मल सिंह, गुरुद्वारा ताहरपुर के प्रधान दिलबाग सिंह, गुरुद्वारा भुड्डी के प्रधान गुरमेल सिंह, जसपाल सिंह, गुरुद्वारा लालवाला के प्रधान बलदेव सिंह, गुरुद्वारा कंडरावाला के प्रधान गुरदयाल सिंह, बलबीर सिंह, परमजीत सिंह  के नेतृत्व में निकाले गए शांति-मार्च में सिख समाज के सैकड़ों प्रतिनिधि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed