{"_id":"5e404cde8ebc3ee5f10890ef","slug":"shyamiwala-s-flag-procession-came-out-amidst-tight-security-by-the-administration-nazibabad-news-mrt4681192196","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत रविदास की आकर्षक झांकी के साथ अखाड़ा खिलाड़ियों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत रविदास की आकर्षक झांकी के साथ अखाड़ा खिलाड़ियों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब
विज्ञापन
प्रशासन की कड़ी सुरक्षा के बीच निकला श्यामीवाला का झंडा जुलूस
भागूवाला/नजीबाबाद(बिजनौर)। संत शिरोमणि रविदास की जयंती पर कड़ी सुरक्षा के बीच गांव श्यामीवाला का झंडा जुलूस पुराने रास्ते से निकाला गया। संत रविदास के जयकारों के बीच अखाड़ा खिलाड़ियों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। विवादित रास्ते पर पड़ने वाली मस्जिद से 20-25 कदम पहले और बाद तक जुलूस बिना शोर-शराबे के निकाला गया। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से जुलूस में बाहरी लोगों के शामिल होने पर पाबंदी रखी। वहीं गांव श्यामीवाला एवं मुजाहिदा पट्टी के मुख्य मार्गों को सील कर चप्पे-चप्पे पर पुलिसबल एवं पीएसी तैनात रही।
संत शिरोमणि रविदास की जयंती पर भागूवाला क्षेत्र के गांव श्यामीवाला में रविदास धर्मशाला में रविदास कमेटी अध्यक्ष संजीव, प्रवीण कुमार भारती, कृष्ण कुमार, रतिराम व समाज के लोगों की मौजूदगी में शांतिकुंज के सुशील राजपूत, पंडित सुनील कुमार एवं धर्म जागरण मंच के महेंद्र पाल सिंह ने हवन-पूजन किया। एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़, एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र, एसडीएम संगीता, नजीबाबाद सीओ प्रवीण कुमार सिंह, अफजलगढ़ सीओ महेश कुमार के निर्देशन में पुलिसबल और पीएसी की कड़ी सुरक्षा के बीच रविदास धर्मशाला से भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि ने झंडा जुलूस का शुभारंभ किया। संत रविदास, मीराबाई, पार्वती-शंकर की आकर्षक झांकी के साथ जयकारों और मधुर भजनों के साथ झंडा जुलूस निकला। अखाड़ा उस्ताद कोमल सिंह की देखरेख में अखाड़ा खिलाड़ियों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। पुलिस प्रशासन ने मुजाहिदा पट्टी के विवादित रास्ते पर पड़ने वाली मस्जिद से 20-25 कदम पहले और बाद तक बिना शोर-शराबे जुलूस निकलवाया। करीब दो बजे जुलूस आरंभ होकर चार बजे तक रविदास धर्मशाला श्यामीवाला में पहुंचकर संपन्न हुआ। इससे पूर्व धर्मशाला में आयोजित हवन-पूूजन में नगर अध्यक्ष पंकज शर्मा, डॉ.वीरबल, ओमकार सिंह, महिपाल सिह, शेर सिंह चौहान, ईशम सिंह, बदर खां, राजेंद्र सिंह, मास्टर रमेश सिंह, आशु अग्रवाल, गौरव शर्मा, नकुल अग्रवाल, राजन टंडन गोल्डी, रामशरण दिनेश कुमार, मूला, राजेश, हरि प्रकाश मौजूद रहे।
चप्पे-चप्पे पर तैनात रहा भारी पुलिसबल
नजीबाबाद। श्यामीवाला के रविदास झंडा जुलूस के रास्ते पर विवाद को लेकर प्रशासन ने सख्ती बरती। मंडावली थानाध्यक्ष संदीप त्यागी व तहसीलदार राधेश्याम शर्मा, भागूवाला चौकी प्रभारी बलराम यादव के निर्देशन में रामपुर, मुरादाबाद एवं पुलिस लाइन बिजनौर से भारी पुलिसबल एवं पीएसी के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे। जुलूस के दौरान गांव श्यामीवाला और मुजाहिदा पट्टी के सभी प्रमुख मार्ग सील रखे। सुरक्षा और विवाद की दृष्टि से जुलूस में किसी भी बाहरी व्यक्ति को शामिल नहीं किया किया गया। हालांकि श्यामीवाला धर्मशाला पर हवन-पूजन कार्यक्रम में भाजपा और धर्म जागरण मंच के लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
सात साल बाद निकाला झंडा जुलूस
नजीबाबाद। श्यामीवाला के रविदास झंडा जुलूस विवाद काफी पुराना है। वर्ष 2013 को रविदास जयंती के दौरान भागूवाला के मुजाहिदा पट्टी मार्ग से जुलूस निकालने पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। तब प्रशासन ने दोनों पक्षों के लोगों से शांति व्यवस्था भंग करने पर कड़ी चेतावनी दी। करीब सात साल बाद प्रशासन की कड़ी सुरक्षा के बीच झंडा जुलूस पुराने व विवादित रास्ते से शांतिपूर्वक निकाला गया।