{"_id":"6935b40bb95625313d01177f","slug":"she-ate-poison-in-front-of-her-lovers-house-her-condition-is-serious-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-166915-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: प्रेमी के घर के सामने पहुंचकर खाया जहर, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: प्रेमी के घर के सामने पहुंचकर खाया जहर, हालत गंभीर
विज्ञापन
बिजनौर के गांव शेखपुर में पहुंचकर जहर निगलनेवाली युवती से एक निजी अस्पताल से जानकारी लेकर बाहर
बिजनौर। एक युवती रविवार को प्रेमी युवक के घर शेखपुरा पहुंची, वहां परिजनों से नोकझोंक हुई। घर से धक्का देने पर युवती ने घर के सामने जहर निगल लिया। हालत बिगड़ने पर पुलिस ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। दरअसल प्रेमी की सगाई किसी और युवती से होने के बाद से प्रेमिका परेशान थी। प्रेमी युवक सहारनपुर की जेल में बंदी रक्षक के पद पर तैनात है।
रविवार दोपहर बाद स्कूटी से युवती शहर कोतवाली के गांव शेखपुरा में प्रेमी विकुल के घर पहुंची। वहां परिजनों से उसकी नोकझोंक हुई। आरोप है कि परिजनों ने उसे घर से धक्का दे दिया। इसके बाद उसे घर के सामने ही जहरीला पदार्थ निगल लिया। जहर निगलते ही उसकी हालत बिगड़ गई। रास्ते में अचेत हालत में पड़ी देख आसपास के लोगों ने पुलिस को खबर दी। पुलिस ने गांव में पहुंचकर युवती को जिला अस्पताल भिजवाया।
जहां से परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। एसपी अभिषेक झा ने बताया युवती ने 28 नवंबर को शहर कोतवाली में शेखपुरा निवासी विकुल के खिलाफ शादी का झांसा देकर याैन शोषण करने के आरोप में केस दर्ज कराया था। शनिवार को पीड़िता के बयान अदालत में दर्ज कराए गए। बताया कि विकुल ने उसके साथ ही शादी करने का आश्वासन दिया था। जिसके चलते पीड़िता ने अदालत में प्रेमी के पक्ष में बयान कर दिए।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया युवती शहर के एक कार शोरुम में नौकरी करती है। जिसका पिछले चार सालों से विकुल के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। विकुल पहले प्राइवेट नौकरी करता था। बाद में उसे सरकारी नौकरी मिल गई और वह सहारनपुर की जेल में बंदी रक्षक के पद पर तैनात है। परिवार वालों ने विकुल का रिश्ता कहीं और तय कर दिया था। करीब पंद्रह दिन पहले दूसरी लड़की के साथ विकुल की सगाई भी हो चुकी है। इसके बाद से युवती परेशान थी। एसपी अभिषेक झा, एसपी सिटी डॉक्टर कृष्ण गोपाल सिंह ने अस्पताल पहुंचकर युवती से पूछताछ की और घटना के संबंध में जानकारी ली।