शामिक हत्याकांड: जेसीबी मशीन लेकर पहुंची पुलिस को देख ग्रामीणों में मचा हड़कंप, महिलाओं ने लगाए गंभीर आरोप
हत्याकांड में कस्बे के ही एक युवक यश सहित दो को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस शुक्रवार को आरोपी के घर पुलिस जेसीबी लेकर पहुंची तो ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर जनपद के झालू में कृष्णा कॉलेज के निकट करीब तीन दिन पूर्व झालू निवासी बीबीए छात्र की हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस पड़ोसी गांव त्रिलोकपुर में जेसीबी मशीन लेकर पहुंचने से ग्रामवासियों में हड़कंप मच गया। पुलिस के शाम चार बजे दोबारा दबिश देकर कार्रवाई करने की चेतावनी देकर लौट गई। जिसके चलते ग्रामीणों में आक्रोश और भय व्याप्त है।
बिजनौर में बीबीए के छात्र शामिक की हत्या के बाद व्याप्त तनाव के चलते कसबा झालू में चप्पे चप्पे पर पुलिस की तैनाती गई है। प्रशासनिक और पुलिस अफसरों के साथ नौ थानों के थानाध्यक्ष भी कस्बे में डेरा डाले रहे। हत्याकांड में कस्बे के ही एक युवक यश सहित दो को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कृष्णा कॉलेज में अध्ययनरत बीबीए प्रथम वर्ष के छात्र शामिक पुत्र सरवर के हत्यारों की तलाश में पुलिस ने देर रात्रि गांव त्रिलोकपुर में दबिश दी। लेकिन घर में महिलाएं ही मिली। घर की महिलाओं ने बताया कि देर रात्रि एक बजे पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के शक में रोहन पुत्र संजीव व उसके चाचा राजीव पुत्र इकबाल के घर में तलाशी अभियान चलाया।
यह भी पढ़ें: BAGHPAT: तस्वीरों में देखें कितनी बदल गई हनीप्रीत, बाबा राम रहीम ने अब दिया ये नया नाम
महिलाओं का आरोप है कि रोहन की तलाश में दबिश देने आई पुलिसकर्मियों ने उनके घर में घुसकर अभद्रता करने के साथ-साथ तोड़फोड़ भी मचाई है। शुक्रवार की प्रात 11 बजे पुलिस जेसीबी मशीन लेकर पहुंची और चेतावनी देकर लौट गई।
कहा कि रोहन को शीघ्र पेश नहीं किया गया तो शाम चार बजे पुलिस जे0सी0बी से कार्रवाई करने के लिए पहुंचेंगे। जिसके चलते परिजनों में दहशत का माहौल है। दूसरी ओर मुख्य आरोपी नामजद यश के घर भी पुलिस ने तोड़फोड़ की है।
सूत्रों की माने तो पुलिस पुलिस ने कस्बा झालू सहित आसपास क्षेत्र के कई गांव में दबिश देकर आधा दर्जन से अधिक लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
ये था पूरा मामला
बुधवार की दोपहर तीन बजे कृष्णा कॉलेज का छात्र शामिक पुत्र सरवर निवासी झालू सहपाठी छात्रा के कॉलेज से निकला। शामिक और उसकी सहपाठी पास के ही एक रेस्टोरेंट में चाय पीने के बाद पैदल ही सड़क पर चलने लगे। कॉलेज से कुछ दूरी पर ही घात लगाए हुए दो बाइक सवार युवक खड़े थे। हेलमेट लगाए हुए एक बाइक सवार ने पैदल चल रहे शामिक पर गोलियां बरसा दी। पहली गोली छात्र के पैरो में मारी गई जोकि निशाने पर नहीं लगी। दूसरी बार की गई फायरिंग में गोली छात्र के सीने में जा लगी।