{"_id":"63809ae12d40aa2352561e33","slug":"baba-ram-rahim-gives-honeypreet-a-new-name-ruhani-didi-see-how-much-she-changed-in-pictures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"BAGHPAT: तस्वीरों में देखें कितनी बदल गई हनीप्रीत, बाबा राम रहीम ने अब दिया ये नया नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BAGHPAT: तस्वीरों में देखें कितनी बदल गई हनीप्रीत, बाबा राम रहीम ने अब दिया ये नया नाम
Fri, 25 Nov 2022 04:07 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 25 Nov 2022 04:07 PM IST
विज्ञापन
बाबा राम रहीम, हनीप्रीत
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बागपत के बिनौली स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के 40 दिनों के पैरोल का समय पूरा हो गया। डेरा प्रमुख आज रोहतक की सुनारिया जेल में वापस पहुंच गया। डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम 15 अक्तूबर को बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में पैरोल पर आया था। इस दौरान उसकी मुहबोली बेटी हनीप्रीत व परिवार के अन्य सदस्य भी साथ आये थे।
Trending Videos
बाबा राम रहीम, हनीप्रीत
- फोटो : अमर उजाला
पैरोल पर आश्रम में गुरुगद्दी के सवाल को लेकर राम रहीम ने कहा कि हम थे, हम है, हम ही रहेंगे। यहां बाबा राम रहीम ने हनीप्रीत को रूहानी दीदी का पद भी दिया। हनीप्रीत अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहीं। आज वह राम रहीम के साथ वापस चली गई। इससे पहले गुरुवार को डेरा प्रमुख ने आश्रम के सेवादारों व जिम्मेदारों लोगों को आशीर्वाद देकर अपने अपने घर जाने की बात कही थी।
बाबा राम रहीम, हनीप्रीत
- फोटो : अमर उजाला
सुनारिया जेल जाने से पहले राम रहीम हनीप्रीत के साथ इंस्टाग्राम पर ऑनलाइन लाइव हुआ। इस दौरान उसने अपना नया गाना लॉन्च किया और युवाओं को चैट न करने की सलाह दी। बाबा राम रहीम ने पैरोल का समय अपने परिवार के सदस्यों व मुंहबोली बेटी हनीप्रीत के साथ बिताया, पैरोल समय में राम रहीम ने प्रतिदिन ऑनलाइन गुरुकुल किया, दीपावली पर्व ओर आश्रम के संस्थापक का जन्मोत्सव बनाया। दीपावली के दौरान हनीप्रीत दीप जलाती नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा राम रहीम, हनीप्रीत
- फोटो : अमर उजाला
जेल जाने से पहले राम रहीम ने गुरुवार रात मोबाइल चैट पर तीसरा दो मिनट 36 सेकेंड का गाना 'चैट पर चैट-दिन रात चैट, वीडियो गेम खेल बैठ-बैठ' सॉन्ग लांच किया।
विज्ञापन
बाबा राम रहीम
- फोटो : अमर उजाला
सॉन्ग में वह युवाओं के साथ डांस भी करते दिखाई दिया। इस दौरान बाबा राम रहीम के साथ हनीप्रीत भी रहीं। इसके बाद दोनों ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर अपना संदेश दिया।