फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Shakuntala Sarovar will be built in Bijnor, Paragliding will be done in Ganga

बिजनौर में शकुंतला सरोवर बनेगा, गंगा में होगी पैराग्लाइडिंग

Thu, 08 Jul 2021 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Shakuntala Sarovar will be built in Bijnor, Paragliding will be done in Ganga
बिजनौर में शकुंतला सरोवर बनेगा, गंगा में होगी पैराग्लाइडिंग
विज्ञापन

बिजनौर। जल्द ही मालन और गंगा का मिलन स्थल पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो जाएगा। कण्व आश्रम की जमीन पर शकुंतला सरोवर बनेगा और गंगा में पैराग्लाइडिंग भी की जा सकेगी। वहीं, पौधरोपण कर राजा दुष्यंत, राजा भरत, कण्व ऋषि के नाम पर वाटिका बनाई जाएगी। बाढ़ के पानी को रोकने के लिए मालन और गंगा किनारे तटबंध बनाए जाएंगे। बुधवार को डीएम उमेश मिश्रा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेश विक्रमादित्य सिंह मलिक ने कण्व आश्रम की जमीन का निरीक्षण किया। डीएम ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को आश्रम स्थल पर कण्व आश्रम से संबंधित अभिलेखों, सामग्री तथा अन्य जानकारियों के संलकन के लिए स्मारिका बनवाने और सुंदरीकरण कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकरी उमेश मिश्रा ने बुधवार को गांव रावली क्षेत्र स्थित कण्व आश्रम का निरीक्षण करते हुए वहां के विकास और सुंदरीकरण की संभावनाओं को तलाशा। उन्होंने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम सदर को निर्देश दिए कि कण्व आश्रम की भूमि पर स्मारिका भवन, तालाब और पौधरोपण का कार्य कराया जाए। आश्रम को प्रभावित करने वाली नदियों का पानी रोकने के लिए मालन एवं गंगा के तट पर तटबंध का निर्माण कराएं, ताकि आश्रम में पानी का भराव न होने पाए। उन्होंने खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि कण्व आश्रम स्थल पर होने वाले निर्माण कार्य मनरेगा से कराएं, ताकि स्थानीय लोगों को रोजगार भी प्राप्त हो सके। निरीक्षण के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट विक्रमादित्य सिंह मलिक, अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट/खंड विकास अधिकारी मोहम्मदपुर देवमल मोहित कुमार, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सुनील कुमार, तहसीलदार सदर प्रीति सिंह आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

पैराग्लाइडिंग की संभावनाओं की तलाश
कण्व आश्रम के पास दूर तक फैली गंगा की रेती पर प्रशासन अब पैराग्लाइडिंग की संभावनाओं की तलाश में भी जुट गया है। डीएम ने अधिशासी अभियंता लोनिवि को निर्देश दिए कि दूर तक फैले रेतीले मैदान में पैराग्लाइडिंग की संभावनाओं की तलाश करें और जलीय क्षेत्र में नौका क्रीड़ा के लिए भी कार्य योजना बनाएं, ताकि स्थानीय एवं बाहर से आने वाले पर्यटकों को मनोरंजन की सभी सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमने आज कण्व आश्रम का निरीक्षण किया। इस जगह की पौराणिक महत्ता है। इस पौराणिकता से जिले के ही नहीं, बल्कि वेबसाइट के माध्यम से देशभर को अवगत कराया जाएगा। साथ ही यहां का सुंदरीकरण कराकर इसे पर्यटक स्थल के रूप में विकसित कराने का प्रयास किया जा रहा है - उमेश मिश्रा, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed