फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Shahzad sentenced to six months probation period

Bijnor News: शहजाद को सुनाई छह माह परिवीक्षा अवधि की सजा

Tue, 13 Jun 2023 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 13 Jun 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Shahzad sentenced to six months probation period
बिजनौर। अपर सत्र न्यायाधीश डॉ. विजय कुमार ने घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देने का दोषी पाते हुए शहजाद को छह माह परिवीक्षा अवधि से दंडित किया है।
विज्ञापन


शासकीय अधिवक्ता जितेंद्र राजपूत के अनुसार थाना चांदपुर के मोहल्ला फतियापाड़ा निवासी गुलजार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी पुत्री सेहला एमकॉम प्रथम वर्ष में पढ़ती है। मोहल्ले के ही शहजाद से कभी-कभी बात कर लेती थी। एक साल से बात भी नहीं की थी। शहजाद उसकी पुत्री को परेशान करता था। उसने सेहला का रिश्ता तय कर दिया। पांच अप्रैल 2017 की शाम साढ़े पांच शहजाद गाली गलौच करते हुए उसके घर में घुस आया। तमंचे से उस पर फायर किया। गोली कान को छूते हुए शीशे में जा लगी।
विज्ञापन

मोहल्ले वालों के आने पर वह जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। इस मामले में अदालत ने शहजाद को सिर्फ घर में घुसकर जाने से मारने की धमकी देने का दोषी पाया और उसे छह माह की परिवीक्षा अवधि पर इस शर्त के साथ छोड़ा कि वह इस दौरान शांति बनाए रखेगा। किसी प्रकार के अपराध में शामिल नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed