फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sewerage treatment plant will be set up in Suhagpur at a cost of 20 crores

Bijnor News: सुहागपुर में 20 करोड़ की लागत से स्थापित होगा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट

Sun, 11 Jun 2023 12:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Sewerage treatment plant will be set up in Suhagpur at a cost of 20 crores
धामपुर। गांव सुहागपुर में 20 करोड़ की लागत से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित होगा। प्रशासन की ओर से प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृति के लिए शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू होगा। कई दशकों से लोगों को केमिकल प्रदूषित पानी प्रदूषित पानी पीने के लिए विवश होना पड़ रहा था। इससे भूमिगत पानी प्रदूषित होने से बचेगा।
विज्ञापन

विधायक अशोक राणा ने बताया कि पानी के प्रदूषित होने के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। अधिकांश लोग प्रदूषित पानी के प्रयोग करने से बीमार हो रहे हैंं। अब उनके प्रयास से गांव सुहागपुर में 20 करोड़ की लागत से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगवाने का प्रयास किया जा रहा है। सबसे ज्यादा फायदा धामपुर नगर के लोगों को होगा। प्लांट का निर्माण इकड़ा नदी के केमिकल युक्त गंदे पानी को शुद्ध करने को कराया जा रहा है।
विज्ञापन

जनवरी में जल निगम निर्माण खंड मुरादाबाद के अधिशासी अभियंता के आदेश पर जल निगम और राजस्व विभाग की टीम की ओर से सर्वे भी किया जा चुका है। अब बस शासन से मंजूरी मिलने का इंतजार है। जैसे ही स्वीकृति मिलती है तो निर्माण कार्य तेजी से शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- शुगर मिल के पास 500 वर्ग जमीन में एकत्र होगा केमिकल युक्त पानी

क्षेत्रीय लेखपाल दिव्य प्रताप सिंह ने बताया कि इसके लिए सुहागपुर में पांच बीघा जमीन को चिन्हित कर प्रस्ताव किया गया है। धामपुर नगर के करीब 50 से ज्यादा नाले, नालियों व चीनी मिल का केमिकल युक्त गंदा पानी शुगर मिल से आगे इकड़ा नदी में जाकर गिरता है। इसलिए मिल के निकट करीब 500 वर्ग गज जमीन में पानी एकत्र करने को छोटा प्लांट स्थापित होगा। पाइप लाइनों के माध्यम से गंदे पानी को सुहागपुर में स्थित होने वाले प्लांट में ले जाया जाएगा। फिर यहां से पानी को फिल्टर करने के बाद पाइप लाइनों के माध्यम से खो नदी में छोड़ा जाएगा।


- प्लांट निर्माण में पंचायतों को बड़ी भूमिका : ब्लॉक प्रमुख धामपुर

ब्लॉक प्रमुख क्षमा हेमलता चौहान का कहना है कि इस प्लांट के निर्माण में पंचायत सुहागपुर, जैतरा का बड़ा योगदान है। विशेषकर शहर के लोगों की ज्वलंत समस्या का निदान कराने के लिए सुहागपुर पंचायत ने पांच बीघा और जैतरा पंचायत ने 500 वर्ग ग्राम समाज की जमीन आवंटन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed