{"_id":"6af9fc4623710c5b0f0a4317","slug":"several-issues-were-discussed-at-the-cpim-meeting-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-195581-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सीपीआईएम की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सीपीआईएम की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई
विज्ञापन
बढ़ापुर। सीपीआईएम की स्थानीय शाखा ने आगामी विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को समर्थन देने का निर्णय लिया है। यह निर्णय मोहल्ला लालसराय में हुई एक बैठक में लिया गया। बैठक में कस्बे की कई समस्याओं पर भी चर्चा हुई।
बढ़ती महंगाई, दूषित पेयजल आपूर्ति और पुलिस उत्पीड़न के मामले बैठक के मुख्य बिंदु रहे। सदस्यों ने एसआईआर के दौरान मतदाता सूची से काटे गए पात्र नामों को दोबारा जोड़ने की मांग की। कस्बे में दिनो-दिन बढ़ रही जाम की समस्या से निजात दिलाने पर भी जोर दिया गया। इन सभी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से कारगर उपाय करने की मांग की गई। किसान सभा के नगराध्यक्ष सलीम अंसारी ने सरकार की आवास योजना में अवैध धन वसूली का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गरीब लोगों से यह वसूली की जा रही है। सलीम अंसारी ने इस मामले की जांच की मांग की।
भविष्य की रणनीति तय करने के लिए सीपीआईएम की जिला कमेटी की बैठक होगी। यह बैठक आगामी 17 नवंबर को नजीबाबाद में आयोजित की जाएगी। इसमें चुनाव संबंधी विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता उस्मान अंसारी ने की और संचालन सद्दाम हुसैन ने किया। शराफत हुसैन, सईद अंसारी, अखलाक खान और शहजाद सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।