{"_id":"6af9fca632b642da350d99e4","slug":"nazims-body-arrives-in-india-from-saudi-arabia-bijnor-news-c-27-1-bij1029-195513-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सऊदी अरब से भारत पहुंचा नाजिम का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सऊदी अरब से भारत पहुंचा नाजिम का शव
विज्ञापन
-11 अक्तूबर को सड़क हादसे में हुई थी मौत, शनिवार रात गमगीन माहौल में किया सुपुर्द-ए-खाक
स्योहारा। रोजी-रोटी की तलाश में सऊदी अरब गए 29 वर्षीय मोहम्मद नाजिम का पार्थिव शरीर सड़क हादसे में मौत के 34 दिन बाद वतन पहुंचा। लंबे इंतजार के बाद बेटे का शव घर पहुंचते ही परिवार में शोक व्याप्त हो गया। शनिवार रात गमगीन माहौल में युवक को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
सहसपुर के मोहल्ला अफगानान निवासी नाजिम सऊदी अरब में एक कंपनी में काम करता था। बीती 11 अक्तूबर को वह अपने साथियों के साथ खाना खाने निकला था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि नाजिम की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुए थे। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। परिवार तभी से नाजिम के पार्थिव शरीर के भारत आने का इंतजार कर रहा था। शव को वतन लाने की प्रक्रिया में करीब 34 दिन लग गए।
नाजिम के बड़े भाई आफाक ने बताया कि सऊदी अरब में युद्ध के हालात के चलते टिकट मिलने में परेशानी हुई। इस कारण पार्थिव शरीर को भारत लाने में देरी हुई। आखिरकार 14 नवंबर को नाजिम का पार्थिव शरीर भारत पहुंचा। 34 दिनों के इंतजार के बाद परिजनों को अंतिम दर्शन हुए, लेकिन घर का चिराग बुझ जाने का गम गहरा हो गया। युवक की मौत से पूरे मोहल्ले में शोक की लहर है।