{"_id":"5debf5628ebc3e1bc2469faa","slug":"seven-to-life-imprisonment-in-26-year-old-case-bijnor-news-mrt457583970","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वकर्मा ब्रिगेड ने निकाला कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वकर्मा ब्रिगेड ने निकाला कैंडल मार्च
विज्ञापन

बिजनौर। विश्वकर्मा ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की आत्मा शांति के लिए कैंडल मार्च निकाला और आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की गई।
शनिवार को कार्यकर्ता शास्त्री चौक पर एकत्र हुए और कैंडल मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने कहा कि संवेदनहीन सिस्टम ने एक और बेटी को मौत के मुंह में धकेल दिया। सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट भी दो महीने बाद कोर्ट के आदेश पर दर्ज की गई। प्रशासन की ओर से पीड़िता को कोई सुरक्षा नहीं दी गई, जबकि दरिंदों को आजादी मिलती रही। इसी वजह से दरिंदों ने पीड़िता पर पहले लाठी और चाकू से हमला किया और फिर जला दिया। हैदराबाद में पुलिस ने दरिंदों का एनकाउंटर कर दिया, लेकिन उन्नाव में कोर्ट में जा रही बेटी को जला दिया गया। बेटी के गुनहगारों को सार्वजनिक स्थान पर फांसी देनी चाहिए। इस दौरान आशुतोष विश्वकर्मा, अनुज विश्वकर्मा, प्रशांत विश्वकर्मा, ओमप्रकाश, अंकित, अनिल शर्मा, मुकेश विश्वकर्मा, राहुल, सुमित सिंह आदि मौजूद रहे।