{"_id":"6511e369ffd7856694057f95","slug":"seven-more-patients-found-in-the-district-number-of-dengue-patients-increased-to-28-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-11480-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: जिले में सात मरीज और मिले, 28 हुई डेंगू के मरीजों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: जिले में सात मरीज और मिले, 28 हुई डेंगू के मरीजों की संख्या
विज्ञापन
बिजनौर में बसुंधरा विहार में फॉगिग करता स्वास्थ्य कर्मचारी। स्रोत विभाग।
बिजनौर। जिले में बुखार का प्रकोप है। गांवों में ज्यादातर लोग बुखार की चपेट में हैं। इसी बीच अब डेंगू ग्रसित मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। अब डेंगू के सात नए मरीज मिले हैं। जिसके चलते बिजनौर में डेंगू के मरीजों की संख्या 28 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग डेंगू के सभी मरीजों की तबीयत ठीक बता रहा है।
पिछले तीन दिनों में सात लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। हल्दौर के गांव नांगल जट निवासी 63 वर्षीय व्यक्ति, बिजनौर के गांव मुजफ्फरनगर केशो निवासी 65 वर्षीय महिला, शांतिनगर निवासी 28 वर्षीय युवक, वसुंधरा विहार कॉलोनी निवासी 64 वर्षीय व्यक्ति, बिजनौर की फुरकानबाग कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय युवती, अफजलगढ़ के गांव आफसाबाद चमन निवासी 22 वर्षीय युवक, झालू के मोहल्ला कानून गोयान निवासी 32 वर्षीय महिला में डेंगू की पुष्टि हुई है। इन मरीजों के परिवार में कोई अन्य व्यक्ति बुखार की चपेट में नहीं है। डेंगू से ग्रसित सभी मरीजों के घरों के आसपास एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग करा दी गई है।
- वर्जन :
जिले में सात नए मरीज मिलने से अब डेंगू से ग्रसित मरीजों की संख्या 28 हो गई है। एंटी लार्वा का छिड़काव कराने के साथ ही शिविर भी लगाया गया था। बुखार से ग्रसित मरीजों को भी शिविर में दवाई दी गई है। - आशुतोष सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी, बिजनौर