फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Seven infected including seven month old baby

सात माह के बच्चे समेत सात संक्रमित

Tue, 04 Aug 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Seven infected including seven month old baby
सात माह के बच्चे समेत सात संक्रमित
विज्ञापन

बिजनौर। सात माह के अबोध बालक सहित सात और लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं। इन नए मरीजों में एक एसपी ऑफिस, दूसरा थाना कोतवाली शहर का पुलिसकर्मी, बिजनौर का सात माह का अबोध बच्चा, एक युवती, दो युवक, एक अधेड़ सम्मिलित है। इन सभी की पुष्टि रेपिड एंटीजन किट से हुई जांच में हुई है। इनके साथ में 475 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं।

जनपद में अब तक 758 लोग कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। इनमें से 598 ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं और नौ लोगों की कोरोना से मौत हुई है। वर्तमान में सक्रिय उपचाराधीन केस 151 हो गए हैं। जिले में कोरोना की रफ्तार लगातार बढ़ती ही जा रही है। प्रशासनिक अफसरों से लेकर आम नागरिक तक कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। सोमवार को फिर से सात लोगो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई, जबकि शनिवार को 20 और रविवार को 13 कोरोना पॉजिटिव केस मिले थे। सीएमओ डा. विजय कुमार यादव के अनुसार पुलिस स्टेशन बिजनौर का 34 और एसपी ऑफिस का 30 वषीय पुलिसकर्मी, कोतवाली देहात ब्लॉक के गांव पुरैनी निवासी 25 साल के युवक, बिजनौर के मोहल्ला साकेत कॉलोनी निवासी सात माह का अबोध बच्चा, यहीं की 26 साल की युवती, मोहल्ला भरत विहार कॉलोनी का रहने वाला 21 वर्षीय युवक और नजीबाबाद के मोहल्ला रम्पुरा निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन सभी की दो अगस्त को रेपिड एंटीजन किट से जांच की गई थी, जिसमें इन सातों के पॉजिटिव आने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed