फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Seva camp for Shiva devotees

ओम नम: शिवाय की गूंज की बीच सेवा जारी

Tue, 18 Feb 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Seva camp for Shiva devotees
नजीबाबाद में कांवड़तियों की सेवा करती लायनेस क्लब की पदाधिकारी - फोटो : NAZIBABAD
शिव भक्तों के लिए लगे सेवा शिविर
विज्ञापन

नजीबाबाद। बोल बम, बड़क बम...,हर हर महादेव..की गूंज के साथ कांवड़ियों का सैलाब नगर से गुजर रहा है। नागरिकों की ओर से शिवभक्तों की सेवा के लिए चप्पे-चप्पे पर चिकित्सा,भंडारा और ठहरने के निशुल्क शिविर लगाए गए हैं।

एसडीएम संगीता ने तहसील परिसर में राजस्व कर्मचारियों की ओर से शुरू किए गए कांवड़ भंडारा शिविर का तहसीलदार राधेश्याम शर्मा, नायब तहसीलदार राजीव यादव, संजीव कौशिक, रणवीर सिंह, अनिल कुमार, रूपचंद की उपस्थिति में उद्घाटन किया। लायनेस क्लब रेनबो की ओर से नगीना मार्ग पर कांवड़ सेवा शिविर में अध्यक्ष रश्मि गुप्ता, ज्योति अग्रवाल, शालू सिंघल, संगीता चौधरी, साक्षी कटारिया ने कांवड़ियों को जलपान और भोजन कराया। उधर अंबिका प्लाइवुड प्रतिष्ठान पर विशाल भंडारे में कांवड़ियों को चिकित्सा, भोजन और ठहरने की व्यवस्था की गई है। सेवा शिविर में प्रतिष्ठान स्वामी देवेंद्र अग्रवाल, नीलम अग्रवाल, शोभित अग्रवाल, शहनाई अग्रवाल का सहयोग रहा। डा.संजय शर्मा ने शिव भक्तों का उपचार किया। डबल फाटक पर पुलिस सहायता शिविर में जाब्तागंज चौकी प्रभारी कुमरेश त्यागी के निर्देशन में कांवड़ चिकित्सा और भंडारा शिविर जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed