फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sepoy Ashok won gold medal in boxing competition

बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सिपाही अशोक ने जीता गोल्ड मेडल

Sat, 04 Dec 2021 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Sepoy Ashok won gold medal in boxing competition
मेरठ में बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वाले बिजनौर के आरक्षी को सम्मानित करते एसपी ? - फोटो : BIJNOR
बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सिपाही अशोक ने जीता गोल्ड मेडल
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में तैनात यूपी पुलिस के सिपाही अशोक ने प्रदेश स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल किया है। फाइनल में पीएसी के आरक्षी को हराकर अशोक ने जीत दर्ज कराई।

शुक्रवार को पुलिस लाइन में एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने आरक्षी अशोक कुमार को गोल्ड मेडल पहनाते हुए सम्मानित किया। एसपी ने कहा कि प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल लाना बिजनौर पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि है। बात दें कि छठी वाहिनी पीएसी मेरठ में 26वीं उत्तर प्रदेश वार्षिक कुश्ती कलस्टर में आयोजित भारत्तोलन, बॉक्सिंग, बॉडीबील्डिंग, कबड्डी, रेसलिंग एवं पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बिजनौर से आरक्षी अशोक कुमार ने बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। आरक्षी अशोक कुमार ने फाइनल में पश्चिमी जोन पीएसी के आरक्षी करण सिंह को हराकर गोल्ड मेडल जीता। पुलिस अधीक्षक ने आरक्षी अशोक कुमार को बधाई देकर उत्साह वर्धन करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अशोक कुमार ने वर्ष 2019 में 41 वाहिनी पीएसी गाजियाबाद में आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता के फाइनल में वेस्ट जोन पीएसी के खिलाड़ी आरक्षी रविंद्र मलिक को हराकर गोल्ड मेडल जीतकर जनपद का नाम रोशन किया था। अशोक 2020 में दिल्ली में आयोजित ऑल इंडिया पुलिस खेल कूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर बेहतर प्रदर्शन कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed