{"_id":"642f0022c0e8fa3e60012b46","slug":"sensation-spread-in-the-village-after-seeing-the-burning-dead-body-of-the-businessman-bijnor-news-c-14-1-mrt1037-181751-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: व्यापारी का जलता शव देख गांव में फैली सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: व्यापारी का जलता शव देख गांव में फैली सनसनी
Thu, 06 Apr 2023 10:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 06 Apr 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
मंदिर में पड़ी थी पूजा की थाली और चप्पल, शव जंगल में पेड़ से लटका मिला
संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। बलराज की गला घोंट कर हत्या करने के बाद एक पेड़ पर बनाए फंदे से लटकाकर जलाए जाने की आशंका जताई जा रही है। उनका जलता शव देख गांव में सनसनी फैल गई। आरोपी दो भाइयों में से एक विजय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
परिजनों का कहना है कि पड़ोसी को एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लेने और मामले को लेकर पंचायत होने की चर्चा के चलते पड़ोसी और उसके भाई ने बलराज की हत्या की है।
नगीना थाना क्षेत्र के गांव बघाला के रहने वाले बलराज सिंह चौहान (55) की नहटौर में सरिया-सीमेंट की दुकान है। बृहस्पतिवार की सुबह चार बजे बलराज सिंह रोज की तरह गांव के शिव मंदिर में पूजा करने के लिए गए थे।
विज्ञापन
करीब दो घंटा बीतने के बाद भी जब वह जब घर नहीं लौटे तो उनकी पत्नी माया देवी तलाश करते हुए मंदिर तक पहुंच गई। मंदिर में बलराज सिंह नहीं थे, उनकी चप्पल और पूजा की थाली वहां पड़ी मिली। उनके साथ तमाम गांव वाले भी खोजबीन में जुट गए।
सुबह करीब सात बजे खेत में मिट्टी भरने जा रहे एक किसान ने पेड़ पर लटके हुए एक व्यक्ति का शव जलते देखा और गांव में यह खबर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी देहात राम अर्ज भी मौके पर पहुंच गए। बलराज सिंह ने पड़ोस के ही रहने वाले विजय को गांव की एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था और तब बलराज सिंह ने गलत काम बताते हुए ऐसा नहीं करने की हिदायत दी थी। मृतक की पत्नी ने तहरीर में इस बात का जिक्र करते हुए कहा है कि विजय सिंह को एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था और जान से मारने की धमकी दी थी।
यह बात बलराज सिंह ने अपनी पत्नी सहित गांव के चार पांच लोगों को भी बता दी थी। बताया जा रहा है कि इसी मामले को लेकर गांव में पंचायत होने की भी चर्चा थी। माना जा रहा है पंचायत में महिला के साथ देख लिए जाने की बात खुलने और बदनामी के डर से आरोपियों ने हत्याकांड को अंजाम दे डाला। हत्या के बाद गन्ना तौलने के लिए पहुंच गया आरोपी
बताया जा रहा है कि पूरा गांव घटनास्थल पर मौजूद था, जबकि हत्यारोपी को गन्ना क्रय केंद्र पर देखा गया। बताया जा रहा है कि हत्यारोपी विजय गन्ना तौलने के लिए सवेरे ही क्रय केंद्र पर पहुंच गया था। जिससे किसी को शक भी नहीं होने पाए।
मंदिर से लौटकर करना था हवन
बलराज सिंह को मंदिर से पूजा अर्चना करने के बाद घर लौटकर हवन भी करना था। हवन में शामिल होने के बाद शास्त्री भी घर पहुंच गए थे। लेकिन बलराज सिंह मंदिर जाने के बाद घर ही नहीं लौट पाए। घर में रखा हवनकुंड यूं ही रह गया। माना जा रहा है कि हत्यारोपी मंदिर से ही बलराज सिंह को उठाकर ले गए होंगे।
बेटियों की हो चुकी है शादी
मृतक बलराज सिंह के पत्नी के अलावा दो बेटी और एक बेटा है। बेटा बनारस में पढ़ाई कर रहा है जबकि बेटियों की शादी हो चुकी है। घर में बुजुर्ग मां कृष्णा व पत्नी माया देवी का रो रो कर बुरा हाल हो रहा था।
वर्जन:::
बलराज चौहान का अधजला शव खेत में पड़ा मिला है। मामले में गांव में ही विजय सिंह और उसके भाई के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। मृतक की पत्नी का आरोप है कि उनके पति ने विजय को एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था, जिसके कारण विजय सिंह ने जान से मारने की धमकी दी थी। हत्यारोपी विजय सिंह को हिरासत में ले लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। ....नीरज कुमार जादौन, एसपी