{"_id":"5ffca0018ebc3e33ae54908d","slug":"send-287-samples-of-chickens-to-the-investigation-bijnor-news-mrt5200517163","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुर्गियों के 287 सैंपल लेकर जांच को भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुर्गियों के 287 सैंपल लेकर जांच को भेजे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुर्गियों के 287 सैंपल लेकर जांच को भेजे
बिजनौर। जिले में सोमवार को कहीं भी कोई कौआ मरा हुआ नहीं मिला। बर्ड फ्लू की जांच के लिए सोमवार को कई पोल्ट्री फार्म से मुर्गियों से नमूने लिए गए। इन सभी सैंपल को जांच के लिए बरेली लैब भेजा रहा रहा है। बिना कोई केस मिले ही चिकन के दाम कम होने लगे हैं। दाम एक सप्ताह में 40 रुपये प्रति किलोग्राम तक कम हो गए हैं।
बर्ड फ्लू को लेकर अब ज्यादा चौकसी बरती जाने लगी है। बर्ड फ्लू का कोई मामला नहीं मिला है, लेकिन पशुपालन विभाग लगातार सतर्कता बरत रहा है। बिजनौर में तीन चार दिन में अलग अलग जगह पर करीब दस कौए मरने की सूचना मिली है। पोस्टमार्टम में कौओं की मौत सामान्य पाई गई है। बर्ड फ्लू को देखते हुए सोमवार को बड़े स्तर पर पशुपालन विभाग द्वारा अभियान चलाया गया। टीम ने कई पोल्ट्री फार्म से मुर्गियों के करीब 287 सैंपल लिए। पोल्ट्री फार्म संचालकों को एहतियात बरतने के निर्देश दिए। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी भूपेंद्र सिंह ने भी पोल्ट्री फार्म का निरीक्षण किया। उन्होंने पोल्ट्री फार्म पर सफाई की और बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही कर्मचारियों को भी सचेत किया।
चिकन के दाम गिरे
बिना कोई केस मिले ही चिकन के दाम करीब 30 प्रतिशत तक घट गए हैं। पिछले सप्ताह चिकन के दाम 180 रुपये प्रति किलोग्राम तक थे। सोमवार को चिकन के दाम 140 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। हालांकि अंडे के दामों में कोई खास गिरावट नहीं आई है। अंडे के दाम अब भी करीब 150 रुपये प्रति क्रेट तक चल रहे हैं।
विज्ञापन
अभी नहीं है बर्ड फ्लू
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी भूपेंद्र सिंह के अनुसार सैंपल भेजे जा रहे हैं। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई होगी। बर्ड फ्लू से इक्का दुक्का पक्षियों की नहीं बल्कि बड़े पैमाने पर मौत होती है। इंसानों को बर्ड फ्लू से संक्रमित मुर्गी सही ढंग से बिना पकाए खाने पर खतरा होता है।