फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Seeing the ruined crop, the beating of farmers is increasing

बर्बाद फसल को देख बढ़ रही किसानों की धड़कन

Thu, 28 Oct 2021 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Seeing the ruined crop, the beating of farmers is increasing
बढ़ापुर के गांव चपड़ा में बारिश से खराब हुई की धान की फसल। - फोटो : BIJNOR
बर्बाद फसल को देख बढ़ रही किसानों की धड़कन
विज्ञापन

बढ़ापुर। दो दिन बारिश हुई और अब मौसम साफ है, लेकिन बारिश से भीगी फसल को अभी तक किसान सुखा रहे हैं। खराब हुई फसल को देख किसान परेशान हो रहे हैं। बारिश से क्षेत्र के किसानों को सर्वाधिक नुकसान खेतों पर कटी पड़ी धान, उड़द व मूंगफली की फसलों को पहुंचा है। किसानों का बारिश के पानी से खेतों पर नष्ट हुई फसलों को देख देखकर दम सूख रहा है। तैयार पड़ी फसलों के बर्बाद होने का दुख तो सभी किसानों को है, लेकिन भूमि ठेके व बटाई पर लेकर कर्ज लिए धन से खेती करने वाले किसान ज्यादा दुखी है। ऐसे किसानों को फसलें बेचकर कर्ज चुकाना था, पर अब तो उल्टे किसान और भी अधिक कर्जदार हो गए है। फसलों से उम्मीद लगाये बैठे किसानों की आस पूरी तरह टूट गई है। फसलों की तबाही से प्रभावित इन किसानों का कहना है कि अब तो सरकार को ही उनकी आर्थिक मदद करनी होगी, नहीं तो स्वाभाविक तौर पर उनके समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो जाएगा।
बारिश ने उम्मीदों से सींची फसल का खात्मा कर दिया : जाहिद अली
ग्राम रामजीवाला निवासी जाहिद अली का कहना है कि उसने छह बीघा धान की तैयार हुई फसल को काटकर खेत पर रखी थी कि दो दिन की भीषण बारिश ने फसल को तहस-नहस कर दिया। उसने धान की फसल को बहुत उम्मीदों से सींचा था। बारिश ने फसल का सब खात्मा कर दिया।
विज्ञापन

बारिश का पानी बहा ले गया सारी उम्मीदें : सहरवी
सहरवी निवासी चपड़ा का कहना है कि उसने ठेके पर जमीन लेकर पांच बीघा धान की फसल लगाई थी। जी जान से जुटकर फसल की देखभाल की। फसल अच्छी हुई थी। फसल बेचने पर अच्छी रकम मिलने की उम्मीद लिए फसल काटकर खेत पर रखी थी कि बेमौसम की बारिश ने धान की फसल को नष्ट कर दिया और उसकी सारी उम्मीदें बारिश के पानी के साथ बह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात बीघा उड़द की फसल भीगकर तहस नहस : दक्षपाल सिंह
कोटरा गांवड़ी निवासी किसान दक्षपाल सिंह ने बताया कि उसने सात बीघा भूमि पर उड़द की फसल लगायी थी। फसल बहुत अच्छी हुई थी। फसल तैयार होने पर काटकर खेत पर रखी थी कि दो दिन की भीषण बारिश में भीगकर उसकी उड़द की सारी फसल खत्म हो गयी।
धान की उम्दा फसल होने के अरमान को साथ बहा ले गया पानी : मोहम्मद आबिद
आबिद ने कहा बताया कि उसने मोजा चपड़ा में चार बीधा धान की फसल लगाई थी। फसल बहुत अच्छी हुई। फसल काटकर खेत पर रख दी गई और धान की फसल भीषण बारिश के पानी में भीगकर तबाह हो गई। उसकी नष्ट हुई फसल अभी भी खेत पर ही बिखरी पड़ी है। खेत से अभी पानी नहीं सूखा है।

फसल से अच्छी आय होने की आशा निराशा में बदली : शेर सिंह
शेर सिंह निवासी कोटरा गांवड़ी ने बताया कि इस भीषण बारिश का खेत पर खड़ी फसलों पर तो प्रतिकूल प्रभाव पड़ा ही है, पर बारिश के पानी में भीगकर उसकी खेत पर कटी पड़ी चार बीघा धान की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई। फसल बहुत अच्छी हुई थी। इस बार धान के दाम भी अच्छे मिलने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed