फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Searched for six hours by steamer, could not find any clue of the teenager

बिजनौर: हरेवली - छह घंटे स्टीमर से तलाशा, नहीं लगा किशोरी का सुराग

Fri, 10 Feb 2023 09:26 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 10 Feb 2023 09:26 PM IST
विज्ञापन
Searched for six hours by steamer, could not find any clue of the teenager
हरेवली क्षेत्र में पोषक नहर में स्टीमर से किशोरी निशा को तलाश करते जवान
- विधायक के आग्रह पर कालागढ़ बांध से आठ घंटे तक रोका गया नहर का पानी
विज्ञापन

- मेडिकल करा जीजा के साथ बाइक से लौट रही दुष्कर्म पीड़िता नहर में गिर गई थी
फोटो चार
संवाद न्यूज एजेंसी
हरेवली (बिजनौर)। बाइक से पोषक नहर में बृहस्पतिवार को गिरी किशोरी का शुक्रवार को दूसरे दिन भी पता नहीं लग सका। किशोरी की तलाश में मुरादाबाद से बाढ़ एवं राहत बल की टीम स्टीमर लेकर पहुंची। छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भी सफलता नहीं मिली। मुख्य अभियंता (पूूर्वी गंगा ) मुरादाबाद के आदेश पर रामगंगा बांध कालागढ़ के अधिकारियों ने शुक्रवार को आठ घंटे के लिए पानी रोक दिया।
गौरतलब है कि शेरकोट क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से गांव के दो युवकों ने नवंबर माह में दुष्कर्म किया था। बिहार राज्य की निवासी किशोरी अपनी बहन के घर रह रही थी। कोर्ट के आदेश पर बुधवार को इस मामले में शेरकोट पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। बृहस्पतिवार को किशोरी का अपने जीजा के साथ मेडिकल कराने के बाद बाइक से घर लौट रही थी। पोषक नहर के पुल पर उनकी बाइक की सामने से आ रही अन्य बाइक से टक्कर हो गई थी।
विज्ञापन

हादसे में बाइक पर बैठी किशोरी नहर में गिर गई थी। सूचना पर एसपी दिनेश सिंह व अन्य अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण कर किशोरी को तलाशना शुरू कराया। शुक्रवार को आठ बजे से बाढ़ एव राहत बल के जवानों ने किशोरी को नहर में स्टीमर से तलाशने का प्रयास किया, लेकिन अभी पता नहीं लग सका। विधायक सुशांत सिंह का कहना है कि उन्होंने नहर में पानी को रोकने के लिए मुख्य अभियंता (पूर्वी गंगा) को पत्र लिखा था। उनके आदेश पर रामगंगा बांध कालागढ़ के अधिकारियों ने शुक्रवार को दोपहर तीन बजे से शाम आठ घंटे तक के लिए पानी की निकासी पर रोक लगा दी है। नहर में 5340 क्यूसेक पानी प्रवाहित हो रहा है। पानी की गहराई करीब नौ से दस फुट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed