{"_id":"6327648151bfb62b3d0961d5","slug":"search-continues-for-property-dealer-male-skeleton-found-nazibabad-news-mrt6058552197","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी डीलर की तलाश जारी, मिला नर कंकाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रॉपर्टी डीलर की तलाश जारी, मिला नर कंकाल
विज्ञापन

नजीबाबाद/भागूवाला। प्रॉपर्टी डीलर जहांगीर की तलाश लगातार जारी है। गोताखोरों को तलाश के दौरान मंडावली क्षेत्र की पूर्वी गंग नहर से एक नर कंकाल मिला। काफी पुराने कंकाल को गोताखोरों ने मंडावली पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
जाब्तागंज निवासी प्रॉपर्टी डीलर जहांगीर (48) नौ सितंबर से लापता हैं। जहांगीर अपनी कार से नौ सितंबर को शाम सात बजे देहरादून से नजीबाबाद के लिए रवाना हुए थे, तभी से लापता हैं। मंडावली थाने के गूढ़ा क्षेत्र में देहरादून से रवाना होने के बाद अंतिम मोबाइल लोकेशन मिलने पर मंडावली पुलिस और परिजनों ने नहर का पानी बंद कराने के बाद गोताखोरों के माध्यम से नहर खंगाली। अगले ही दिन गूढ़ा क्षेत्र की नहर से जहांगीर की कार मिली। कार के शीशे टूटे हुए थे। तब से लगातार परिजन गोताखोरों के माध्यम से मंडावली से नजीबाबाद तक पूर्वी गंग नहर खंगाल रहे हैं।
प्रॉपर्टी डीलर जहांगीर सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष हाजी फैसल के तहेरे भाई हैं। रविवार को भी हाजी फैसल, फरमान, मो.अरशद, खुर्शीद अहमद, मो.राशिद ने पूर्वी गंग नहर को गोताखोरों के माध्यम से खंगाला। इस दौरान गोताखोरों को गूढ़ा क्षेत्र में काफी पुराना कंकाल मिला। जहांगीर के परिजनों ने गोताखोरों के माध्यम से नर कंकाल की सूचना मंडावली पुलिस को दी। मंडावली पुलिस ने कंकाल को अपने कब्जे में ले लिया।