फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   SDM visited Mathurapur area, took information regarding stones

Bijnor News: एसडीएम ने मथुरापुर क्षेत्र का किया दौरा, शिलाओं के संबंध जानकारी ली

Fri, 28 Jun 2024 02:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
SDM visited Mathurapur area, took information regarding stones
बुधवार को मथुरापुर मोर क्षेत्र से मिली थीं प्राचीन कालीन 30 शिलाएं
विज्ञापन

फोटो-27एनजेडबी01आर
नजीबाबाद। मथुरापुर मोर में प्राचीन शिलाएं मिलने के मामले में एसडीएम कुंवर बहादुर सिंह ने क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों से शिलाओं के संबंध में जानकारी की। बताया कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की टीम जल्द ही मथुरापुर मोर पहुंचकर शिलाओं के संबंध में अध्ययन करेगी।
बड़िया से कोटद्वार के बीच में हाईवे निर्माण के लिए मिट्टी भरान कार्य में मथुरापुर मोर क्षेत्र से प्राचीन कालीन 30 शिलाएं मिली थीं। अमर उजाला में ‘जमीन में दबी प्राचीन सभ्यता की निशानियां हुईं उजागर’ समाचार प्रकाशित होने पर एसडीएम कुंवर बहादुर सिंह मथुरापुर क्षेत्र पहुंचे। एसडीएम ने मथुरापुर मोर के मयूरेश्वर मंदिर परिसर में रखीं शिलाएं देखीं।
विज्ञापन

उन्होंने मंदिर की देखभाल करने वाले देवराज सहगल से शिलाओं के संबंध में जानकारी की। क्षेत्रवासियों ने बताया कि क्षेत्र में मोरध्वज का प्राचीन किला रहा है। क्षेत्र से समय-समय पर शिलाएं और किले के अवशेष मिलते रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने एसडीएम को गढ़वाल विश्वविद्यालय के पर्यावरण शोध संस्थान में क्षेत्र की प्राचीन प्रतिमाएं आदि सुरक्षित होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed