{"_id":"5dfbc5e38ebc3e87ab491518","slug":"sdm-suspended-nine-accountants-nazibabad-news-mrt4596451172","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने नौ लेखपालों को किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने नौ लेखपालों को किया निलंबित
विज्ञापन
एसडीएम ने नौ लेखपालों को किया निलंबित
नजीबाबाद। एसडीएम ने लेखपाल संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष और तहसील अध्यक्ष सहित नौ लेखपाल पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया है। प्रांतीय आह्वान पर लेखपाल कई दिनों से हड़ताल पर हैं।
जिला प्रशासन के निर्देश पर एसडीएम संगीता ने लेखपालों को 24 घंटे के भीतर काम पर वापस आने का नोटिस जारी किया था। लेखपालों द्वारा निश्चित समय सीमा पर काम पर न लौटने पर एसडीएम ने प्रांतीय और तहसील पदाधिकारियों सहित नौ लेखपालों को निलंबित कर दिया। इनमें लेखपाल संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष दीपक कुमार त्यागी, तहसील अध्यक्ष नेतराम सिंह, मंत्री प्रमोद कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विवेक कुमार, अभिषेक द्विवेदी, लेशवंत कुमार, पवन दिवाकर, दीपक कुमार, सचिन कुमार शामिल हैं। एसडीएम संगीता ने बताया कि नजीबाबाद के अन्य लेखपालों को भी काम पर लौटने के नोटिस जारी किए गए हैं। यदि वे काम पर नहीं आते हैं तो उन पर भी निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।