{"_id":"5fb412868ebc3e9bf1366000","slug":"sdm-inspected-gic-polling-station-nazibabad-news-mrt51135690","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए बनाए गए केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए बनाए गए केंद्र
विज्ञापन
एसडीएम ने किया जीआईसी मतदान केंद्र का निरीक्षण
नजीबाबाद। शिक्षक स्नातक एमएलसी चुनाव में बरेली मुरादाबाद सीट के लिए नजीबाबाद तहसील में दो मतदान केंद्रों पर 789 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। एसडीएम ने मतदान केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
शिक्षक स्नातक एमएलसी चुनाव में मतदान के लिए नजीबाबाद के राजकीय इंटर कॉलेज और किरतपुर के हिंदू इंटर कॉलेज को मतदान केंद्र बनाया गया है। एसडीएम बृजेश कुमार सिंह ने मंगलवार को तहसीलदार राधेश्याम शर्मा के साथ मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। जीआईसी मतदान केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक एवं प्रधानाचार्य डॉ.अनामिका यादव, अजय यादव के साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने मतदान केंद्र की व्यवस्थाओं को चुस्त दुरुस्त रखने पर विचारविमर्श किया। एसडीएम ने बताया कि नजीबाबाद के जीआईसी मतदान केंद्र पर नगरपालिका परिषद, विकास खंड नजीबाबाद, नगर पंचायत जलालाबाद व साहनपुर के कुल 525 मतदाता मतदान करेंगे। उधर, हिंदू इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर 264 मतदाता मतदान करेंगे।