फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   scorching heat... power cut from above, consumers upset

भीषण गर्मी... ऊपर से बिजली कटौती, उपभोक्ता परेशान

Mon, 06 Jun 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
scorching heat... power cut from above, consumers upset
भीषण गर्मी... ऊपर से बिजली कटौती, उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन

बिजनौर। जनपद में दिनोंदिन गर्मी विकराल रूप ले रही है। सोमवार को जनपद का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। तापमान बढ़ने से बिजली व्यवस्था भी गड़बड़ाने लगी है। उपभोक्ताओं का लोड अधिक पड़ने पर गांवों से लेकर शहरों तक आपूर्ति के दौरान न सिर्फ बार बार कटौती हो रही है, बल्कि आपूर्ति के दौरान लो-वोल्टेज की समस्या उत्पन्न हो रही है।

जिला मुख्यालय पर बिजली आपूर्ति के लिए आवास-विकास उप विद्युत केंद्र एवं बुखारा उप विद्युत केंद्र स्थापित है। मौसम में जैसे जैसे गर्मी बढ़ रही है, वैसे ही बिजली की मांग में बढ़ोत्तरी हो रही है। मांग बढ़ने पर बिजलीघरों के सिस्टम भी ओवरलोडिंग की ओर बढ़ने लगे हैं। सोमवार को लोड अधिक होने व गर्मी के कारण आवास-विकास बिजलीघर को आपूर्ति करने वाली 33 केवी लाइन के दो बार फ्यूज उड़ गए। इन्हें ठीक कर आपूर्ति सुचारू की तो अंदर तकनीकी सिस्टम में तकनीकी कमी से ट्रिपिंग हुई। दिनभर में करीब पांच से छह बार आवास-विकास बिजलीघर पर ट्रिपिंग हुई। आपूर्ति के दौरान लो-वोल्टेज भी उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का सबब बने। उपभोक्ता संजू राणा व रुचि चौधरी ने बताया कि ट्रिपिंग तो सिरदर्द बनी है। आपूर्ति के दौरान 150 वोल्टेज ही आने से कूलर व पंखे धीमी गति से ही चले। उधर एसडीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि गर्मी अधिक होने के कारण लोड भी बढ़ रहा है। इस कारण फ्यूज उड़ने व लो-वोल्टेज की समस्या आई। लाइन सही कर आपूर्ति शेड्यूल के अनुसार देने का पूरा प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed