फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Scooty rider dies after colliding with former MP car

Bijnor: पूर्व सांसद की कार से टक्कर लगने पर स्कूटी सवार की मौत, FIR दर्ज, पुलिस ने कब्जे में ली गाड़ी

Sun, 11 Jun 2023 10:22 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 11 Jun 2023 10:22 PM IST
सार

पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह की कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर गाड़ी को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
Scooty rider dies after colliding with former MP car
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर में पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह की कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। हादसा मेरठ पौड़ी नेशनल हाईवे पर बिजनौर से नजीबाबाद के बीच स्वाहेड़ी गांव के पास हुआ।

विज्ञापन


रविवार की दोपहर स्वाहेड़ी निवासी दीपक (38) पुत्र वीरेंद्र सिंह खेत से घर की तरफ लौट रहे थे। स्कूटी पर सवार दीपक स्वाहेड़ी के पास ही वकील के क्रेशर के नजदीक पहुंचे तो सामने से आ रही क्रेटा कार से टक्कर हो गई। टक्कर लगने से स्कूटी सवार दीपक की मौके पर ही मौत हो गई। कार में पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह सवार थे, जोकि हादसे के बाद कार से उतरे और पुलिस को फोन किया। 

विज्ञापन

 

मौके पर पुलिस और ग्रामीण की भी पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि पूर्व सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह अपनी गाड़ी से नजीबाबाद से बिजनौर आ रहे थे। गाड़ी को उनका ड्राइवर चला रहा था। हादसे के बाद पूर्व सांसद काफी देर तक घटनास्थल पर ही मौजूद रहे। मृतक अपने पीछे तीन बेटों और पत्नी को छोड़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मामले में मृतक के भाई अरुण कुमार की ओर से क्रेटा गाड़ी के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया कि चालक लापरवाही से लहराते हुए गाड़ी चला रहा था। रिपोर्ट में कहा गया कि भारतेंद्र सिंह अपने गनर के साथ गाड़ी में बैठे हुए थे। आरोप है कि टक्कर के बाद स्कूटी गाड़ी में फंस गई, फंसी स्कूटी को आगे पीछे करने लगे और दोबारा गाड़ी चढ़ा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed