फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   School children will get mid day meal conversion cast

स्कूली बच्चों को मिलेगी मिड डे मील की कन्वर्जन कास्ट

Fri, 10 Jul 2020 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
School children will get mid day meal conversion cast
स्कूली बच्चों को मिलेगी मिड डे मील की कन्वर्जन कास्ट
विज्ञापन

बिजनौर। परिषदीय प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं को लॉकडाउन की अवधि एवं ग्रीष्मकालीन अवकाश की मिड डे मील की कन्वर्जन कास्ट की धनराशि अभिभावकों के खातों में हस्तांतरित की जाएगी। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने जिले के स्कूलों में धनराशि भेज दी है।

शासन ने कोविड-19 महामारी के चलते लॉकडाउन की अवधि में स्कूलों में मिड डे मील की धनराशि को अभिभावकों के खातों में हस्तांतरित करने के निर्देश दिए थे। बीएसए महेश चंद्र ने बताया कि मिड डे मील की कन्वर्जन कास्ट की धनराशि अब जल्दी ही अभिभावकों के खातों में हस्तांतरित कराई जाएगी। पहले चरण की धनराशि भेज दी गई थी। अब दूसरे चरण में प्राथमिक स्तर पर विकास क्षेत्र नूरपुर, हल्दौर, मोहम्मदपुर देवमल, अफजलगढ़, जलीलपुर, किरतपुर की धनराशि स्थानांतरित की गई है। इसके साथ ही प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय विकास नूरपुर, हल्दौर, मोहम्मदपुर देवमल, अफजलगढ़, जलीलपुर, किरतपुर, नजीबाबाद, अल्हपुर, नहटोर और बुढ़नपुर विकास क्षेत्रों के स्कूलों के मध्याह्न भोजन के खातों में धनराशि को स्थानांतरित कर दिया गया है। बीएसए ने बताया कि प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को 374 तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को 561 रुपये प्रति छात्र के हिसाब से धनराशि भेजी गई है। उन्होंने बताया कि यह धनराशि 76 दिन की अवधि की है जो बच्चों के अभिभावकों के खातों में हस्तांतरित की जाएगी। बीएसए ने जिले के सभी शिक्षकों से मिड डे मील की कन्वर्जन कास्ट के धनराशि को स्थानांतरित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed