{"_id":"6980eeddff070ccd290bae21","slug":"school-bus-collides-with-dumper-four-children-injured-bijnor-news-c-27-1-bij1010-171414-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: स्कूल बस डंपर से टकराई, चार बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: स्कूल बस डंपर से टकराई, चार बच्चे घायल
विज्ञापन
नूरपुर। रूट्स इंटरनेशनल स्कूल की दुर्घटनाग्रस्त बस व घायल बच्चे
- फोटो : 1
- करीब 45 बच्चों को लेकर स्कूल आ रही थी रूट्स इंटरनेशनल स्कूल की बस
- एक बच्चे को मेडिकल अस्पताल बिजनौर में किया गया रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
नूरपुर। रूट्स इंटरनेशनल स्कूल की बच्चों को लेकर जा रही बस सोमवार की सुबह डंपर से टकरा गई। बस में सवार करीब 45 में से चार बच्चों को चोटें आईं हैं। एक बच्चे को गंभीर हालत में मेडिकल अस्पताल बिजनौर रेफर किया गया है।
बस गांव रतनगढ़ से बच्चों को लेकर स्कूल आ रही थी। चांदपुर मार्ग पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास किसी वाहन को ओवरटेक करते समय सामने से आ रहे डंपर से टकरा गई। हादसे के बाद बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने घायल हुए दक्ष, माधव, युवान व अनंत तोमर को बस से निकालकर उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सक ने दक्ष के पैर में फ्रेक्चर होने के कारण उसे उपचार के लिए बिजनौर रेफर कर दिया।
सूचना पर थानाध्यक्ष विकास कुमार तेवतिया व कस्बा इंचार्ज श्रीकांत सत्यार्थी ने मौके पर पहुंचकर घायलों के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। हादसे की सूचना पर स्कूल चेयरमैन शांतनु गुप्ता, व्यवस्थापक दिनेश त्यागी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बच्चों के परिजनों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
परिजनों का आरोप है कि स्कूल बस चालक काफी समय से देरी से आ रहा है। इसकी शिकायत कई बार स्कूल में की गई। बच्चों ने कई बार अभिभावकों को बताया कि उन्हें स्कूल में बस देरी से पहुंचने के कारण सुबह प्रार्थना सभा में शामिल होने का मौका नहीं मिलता। आरोप है कि बस के गांव में देर से जाने तथा स्कूल में समय से पहुंचने की जल्दबाजी में हादसा हुआ।

नूरपुर। रूट्स इंटरनेशनल स्कूल की दुर्घटनाग्रस्त बस व घायल बच्चे- फोटो : 1