फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   scent of flowers Mahkega Indira Park

फूलों की खुशबू से महकेगा इंदिरा पार्क

Sun, 08 May 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /बिजनौर
ब्यूरो, अमर उजाला /बिजनौर Updated Sun, 08 May 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
scent of flowers Mahkega Indira Park
बिजनौर में सि्थत इंदिरा पार्क का निरीक्षण करतीं डीएम। - फोटो : amar ujala
बिजनौर शहर के इंदिरा पार्क के फिर से दिन बहुरने वाले हैं। इंदिरा पार्क में फूलों की खुशबू महकेगी तो सुबह शाम संगीत का लोग आनंद लें सकेंगे। साथ ही बच्चों के लिए खेलने के लिए पार्क पहले की तरह मिलेगा। डीएम ने शनिवार को अफसरों के  साथ इंदिरा पार्क का निरीक्षण किया। पहले ही दिन नगर पालिका के 100 कर्मचारी इंदिरा पार्क की सफाई के लिए लगा दिए।
विज्ञापन


 बिजनौर का इंदिरा पार्क लोगों के घूमने के लिए एकमात्र स्थान था। देखभाल नहीं होने की वजह से इंदिरा पार्क  की सुंदरता पर ग्रहण लग गया। इंदिरा पार्क में बच्चों के लिए झूलों के साथ  वाटर कैनाल, स्केटिंग रिंग के साथ खेलने के कई साधन थे। घड़ियाल व हिरण भी पार्क में रहते थे। सुबह-शाम संगीत भी पार्क में सुनने को मिलता था। इसके लिए अलग से म्यूजिक सिस्टम लगा था। छायादार वृक्ष के नीचे लोग बैठा करते थे।
विज्ञापन


अब इंदिरा पार्क  की हालत इतनी खराब हो गई थी हर ओर वहां झाड़ियां दिखाई देती थी। एक कॉलोनी का पानी भी  इंदिरा पार्क में आता था। डीएम वीके चंद्रकला का कुछ लोगों ने ध्यान इंदिरा पार्क की ओर दिलाया। शनिवार की सुबह डीएम अफसरों के साथ इंदिरा पार्क में जा पहुंची। उन्होंने पूरे पार्क का निरीक्षण किया तथा पार्क की दुर्दशा पर नाराजगी जताई। डीएम ने पार्क में फूलों के पौध लगाने के साथ इंदिरा पार्क को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए कार्ययोजना बनाने के एसडीएम को निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने सीडीओ से अपनी निगरानी में इंदिरा पार्क का सुंदरीकरण कराने  को कहा। उन्होंने कहा कि इंदिरा पार्क ऐसे स्थान पर बना हुआ है, जहां बहुत सारी प्राकृतिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। डीएम के आदेश पर पहले ही दिन 100 नगर पालिका के कर्मचारी इंदिरा पार्क की सफाई में  शाम तक जुटे रहे।  एसडीएम अजय तिवारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed