फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Saplings will be planted in 250 hectare area in Dhampur range.

Bijnor News: धामपुर रेंज में 250 हेक्टेयर क्षेत्रफल में होगा पौधरोपण

Sun, 26 May 2024 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
Saplings will be planted in 250 hectare area in Dhampur range.
धामपुर रेंज की खलीलपुर नर्सरी का अ​​धिकारियों के साथ निरीक्षण करते प्रमुख वन संरक्षक सुधीर कुमा
चार लाख पौधे रोंपे जाएंगे विभिन्न प्रजातियों के
विज्ञापन

प्रमुख वन संरक्षक लखनऊ ने टीम के साथ किया पौधशालाओं का निरीक्षण


संवाद न्यूज एजेंसी


धामपुर। प्रमुख वन संरक्षक उत्तर प्रदेश सुधीर कुमार शर्मा ने शनिवार को वन विभाग के अधिकारियों के साथ धामपुर रेंज की दो पौधशालाओं अल्हैपुर और खलीलपुर का निरीक्षण किया। बताया कि धामपुर रेंज में 250 हेक्टेयर में विभिन्न प्रजातियों की चार लाख पौधों को रोपित किया जाएगा।
प्रमुख वन संरक्षक लखनऊ सुधीर कुमार शर्मा ने दोनों पौधशालाओं का निरीक्षण करने के बाद बताया कि चार लाख पौधे तैयार हो चुके हैं। 250 हेक्टेयर क्षेत्रफल में इन पौधों को रोपित किया जाएगा। पौध शालाओं के उचित रखरखाव के लिए अधिकारियों के प्रयास की सराहना की। वन क्षेत्र अधिकारी गोविंद राम गंगवार ने बताया कि धामपुर और नहटौर ब्लॉक की 150 ग्राम पंचायतों में 35-35 सौ प्रति पंचायत के हिसाब से निशुल्क पौधों को रोपित करने के लिए ग्राम वासियों को उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य वन संरक्षक बरेली जोन विजय कुमार सिंह, वन संरक्षक मुरादाबाद रमेश चंद्र, डीएफओ बिजनौर अरुण कुमार सिंह, एसडीओ ज्ञान सिंह, एसडीओ नजीबाबाद अंशुमान मित्तल मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed