फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sant Ravidas gave message to eradicate discrimination

संत रविदास ने दिया भेदभाव मिटाने का संदेश

Sun, 09 Feb 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Sant Ravidas gave message to eradicate discrimination
संत रविदास ने दिया भेदभाव मिटाने का संदेश
विज्ञापन

बिजनौर। जिले भर में संत शिरोमणि रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई। संत रविदास के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया गया। इस मौके पर शोभायात्रा निकाली गईं।
संत रविदास मंदिर पर जिम्मी सिंह एवं अशोक चौधरी ने शोभायात्रा का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। विधायक ओमकुमार को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। विधायक ने कहा कि संत रविदास ने समाज से जात-पात, ऊंच-नीच को मिटाने का संदेश दिया था। इसके बाद नगर में शोभायात्रा निकाली गई। भाजपा विधायक सुचि चौधरी एवं उनके पति ऐश्वर्य चौधरी ने अपने कैंप कार्यालय पर संत रविदास को नमन किया। उन्होंने 350 जरूरतमंदों को साड़ी व कंबल वितरित किए। विधायक सुचि मौसम चौधरी ने कहा कि निस्वार्थ भाव से जरूरतमंदों की सेवा करनी चाहिए। नर सेवा ही नारायण सेवा है।
बुखारा में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ ऐश्वर्य चौधरी ने फीता काटकर किया। उन्होंने मंदिर निर्माण के लिए एक लाख 21 हजार रुपये की सामग्री दान की। उनके पिता राजेंद्र सिंह ने मंदिर निर्माण में सहयोग करने का आश्वासन किया था। इस दौरान नगर अध्यक्ष संजीव गुप्ता, राजेेंद्र भुईयार, देवेंद्र मलिक, राहुल, कृष्णपाल आर्य, हरजिंदर कौर मौजूद रहे।
विज्ञापन

कस्बा झालू के मोहल्ला मंदिर वाला में संत रविदास जयंती पर हवन किया गया। इसके बाद शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ चेयरमैन शहजाद अहमद ने फीता काटकर किया। अखाड़े में युवाओं ने करतब दिखाकर सभी को रोमांचित कर दिया। इस दौरान मेहर सिंह, गुलशरण सिंह, निकेश कुमार, अतर सिंह, राकेश कुमार, सत्यपाल सिंह, दीपू, आदेश कुमार आदि मौजूद रहे। मोहल्ला लड़ापुरा में संत रविदास उत्थान सेवा समिति द्वारा निकाली गई शोभायात्रा का शुभारंभ झालू के चेयरमैन शहजाद अहमद एवं बिजनौर के चेयरपर्सन पति शमशाद अहमद, बसपा के जोनल कोआर्डिनेटर सरजीत सिंह, पूर्व विधायक रुचिवीरा, जितेंद्र सागर, खुशनूद खां ने फीता काटकर किया। वक्ताओं ने कहा कि गुरू रविदास समाज के पथप्रदर्शक हैं। उनकी वाणियों को सभी को जीवन में उतारना होगा। तभी समाज में वैचारिक परिवर्तन आएगा। । शोभायात्रा में संत रविदास, भारत माता, मीराबाई, एकलव्य आदि की झांकियां शामिल रहीं। शोभायात्रा का नेतृत्व चंद्रहास सिंह, लोकेंद्र, रवि, बृजमोहन, चंदू सिंह, विजय कुमार, अमित कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र
फोटो-
चांदपुर। संत शिरोमणि गुरू रविदास समिति चांदपुर के तत्वाधान में संत रविदास जयंती पर नगर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी।

रविवार को शोभायात्रा का शुभारम्भ मोहल्ला शाहचंदन से भाजपा नगर अध्यक्ष पुष्पराज सैनी व जगत सिंह एडवोकेट ने फीता काटकर किया। शोभायात्रा मोहल्ला शाहचंदन से शुरू होकर मोहल्ला पतियापाड़ा में पहुंची। अखाड़े में युवाओं ने अपने हैरतंगेज करतब दिखाए। शोभायात्रा में संत रविदास, शंकर पार्वती, राधा-कृष्ण आदि की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। सुरेंद्र खन्ना, गजेंद्र सिंह, राजेश कुमार लखोईया, महेंद्र कुमार, रामचरन भारती, अरविंद कुमार, मुनीश भारती शामिल रहे।

चंदक में संत रविदास जयंती पर निकाली गई शोभयात्रा में नृत्य करते कलाकार।

चंदक में संत रविदास जयंती पर निकाली गई शोभयात्रा में नृत्य करते कलाकार।- फोटो : BIJNOR

चांदपुर में संत रविदास जयंती पर नगर में निकाली गई शोभायात्रा में आकर्षित झांकी।

चांदपुर में संत रविदास जयंती पर नगर में निकाली गई शोभायात्रा में आकर्षित झांकी।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed