फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sanitary workers are not posted on major drains

नगर के प्रमुख नालों में रहता है दूषित जल का ठहराव

Wed, 05 Aug 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Sanitary workers are not posted on major drains
प्रमुख नालों पर तैनात नहीं है सफाई कर्मचारी
विज्ञापन

नजीबाबाद। नगरपालिका परिषद में सीमित सफाई कर्मचारियों के चलते प्रमुख नालों की सफाई के लिए सफाईकर्मी तैनात नहीं हैं। नालों की सफाई न होने से वातावरण दूषित रहता है।
नगर की जल निकासी से जुड़े मुख्य नालों पर सफाई के लिए कर्मचारी तैनात नहीं है। नगर के आधे से अधिक क्षेत्र की जल निकासी तहसील कॉलोनी के निकट से अजमल खां रोड पुलिया, गुरुद्वारा पुलिया क्षेत्र से होकर नगर से बाहर जाती है। भारत सिनेमा तिराहे से डबल फाटक क्षेत्र से गुरुद्वारा पुलिया और चौक बाजार, कल्लूगंज क्षेत्र की वर्षा जल निकासी संतोषी माता मंदिर और मछली बाजार के प्रमुख नाले से होकर कासमिया इंटर कालेज के निकट से गुजरती है।
विज्ञापन

जल निकासी से जुड़े प्रमुख नालों की वर्षा में एक बार तलछट सफाई का काम ठेके के सफाई कर्मचारी करते हैं। नियमित सफाई कर्मी न होने से नाला क्षेत्र के आसपास का वातावरण दूषित रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरपालिका परिषद के सफाई निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि नगरपालिका परिषद के पास सफाई कर्मचारियों की कमी के चलते प्रमुख नालों की सफाई के लिए अलग से कर्मचारियों की तैनाती संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि नालों की जल निकासी सुचारु कराने के लिए आवश्यकता पड़ने पर समय-समय पर सफाई अभियान चलाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed