फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sampling of food items from six establishments located at Kanwar Marg

कांवड़ मार्ग स्थित छह प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

Thu, 13 Feb 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Sampling of food items from six establishments located at Kanwar Marg
कांवड़ मार्ग स्थित छह प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
विज्ञापन

बिजनौर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने जिले में कांवड़ यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले ढाबों और दुग्ध विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों से खाद्य एवं पेय पदार्थों के छह नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला को भेज दिए। कांवड़ यात्रा मार्ग पर महाशिवरात्रि तक मांसाहारी खाने की बिक्री पर पूर्णत: पाबंदी रहेगी। अवहेलना करने वाले कारोबारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जिला अभिहीत अधिकारी पंकज कुमार के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जेपी सिंह के नेतृत्व में टीम ने कांवड़ यात्रा मार्ग के किनारे स्थित ढाबों पर छापा मारकर खाद्य और पेय पदार्थों के नमूने लिए। जेपी सिंह के अनुसार कोतवाली शहर थाना क्षेत्र के गांव बुरहानुद्दीनपुर निवासी जमशेद और मंडावर क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर देवमल निवासी आदेश कुमार के यहां से दूध, कोतवाली शहर के मुकरपुर खेम्मा उर्फ बुखारा निवासी मेहताब की मंडावर स्थित दूध की डेयरी से दूध और पनीर का नमूना लिया गया। इसके अलावा चंदक स्थित संजय मिष्ठान भंडार से मावा का नमूना, यहीं के अग्रवाल ट्रेडर्स एवं दूध भंडार से बालूशाही मिठाई का नमूना लेकर जांच के लिए जन विश्लेषण प्रयोगशाला के लिए भेज दिया गया। जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। जेपी सिंह ने बताया कि महाशिवरात्रि और होली त्यौहार पर भी अभियान जारी रहेगा। विशेषकर दूध और इससे बने खाद्य तथा पेय पदार्थों एवं रंगीन मिठाइयों पर विशेष सतर्कता बरती जाएंगी। साथ ही कांवड़ मार्ग पर मांसाहारी खाद्य पदार्थों (नॉनवेज) की बिक्री पर पूर्णत: बंद रहेगी। निर्देशों का पालन नहीं करने वाले कारोबारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी एचपी सिंह, मोहित कुमार, तेज बहादुर सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed