{"_id":"5eb836ae8ebc3e9090614d40","slug":"samples-taken-by-quarantining-23-relatives-of-corona-infected-bijnor-news-mrt4812441177","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमिता के 23 परिजनों को क्वारंटीन कर कोरोना जांच के लिए सैम्पल लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमिता के 23 परिजनों को क्वारंटीन कर कोरोना जांच के लिए सैम्पल लिए
चांदपुर क्षेत्र के एसपी हॉस्पिटल तिगरी में क्वारंटीन लोगों का सैंपल लेते स्वास्थ्य विभाग की टीम
- फोटो : BIJNOR
Link Copied
कोरोना संक्रमित के 23 परिजनों को क्वारंटीन कर सैंपल लिए
विज्ञापन
चांदपुर। नगर में कोरोना संक्रमित के मामले बढ़ने से प्रशासन ने कोरोना की चेन तोड़ने के लिए कमर कस ली है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमितों के 23 परिजनों को क्वारंटीन करते हुए सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ भेज दिए।
क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के 11 मामले एक्टिव हैं। कुल 14 मामलों में से एक कोरोना पॉजिटिव कानपुर में मिला चांदपुर निवासी जमाती है। कानपुर में मिला कोरोना पॉजिटिव व मोहल्ला शाहचंदन में मिला पॉजिटिव ठीक होकर घर आ चुके हैं। एक निजी चिकित्सक की मेरठ में इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में एक ही दिन में चांदपुर म़ें सात लोगों के कोराना पॉजिटव आ जाने से नगर व प्रशासन में हड़कंप मच गया। इसके बाद से एहतियात के तौर पर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। रविवार को प्रशासन ने कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने 23 लोगों को एसपी हॉस्पिटल तिगरी में क्वारंटीन किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्याऊ के प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि शुक्रवार को आए नए कोरोना पॉजिटिव केस में मोहल्ला पतियापाड़ा के दो तथा नसरायरफी के 23 परिजनों को क्वारंटीन करते हुए जांच के लिए सैंपल लेकर लखनऊ भेज दिए हैं। कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए कोरोना पॉजिटिवों के संपर्क में आए सभी लोगों की तलाश की जा रही है। उन्हें भी क्वारंटीन करके जांच के लिए सैंपल लिए जाएंगे। एसडीएम घनश्याम वर्मा, सीओ राकेश कुमार श्रीवास्तव ने लोगों से लॉकडाउन का पालन करने, प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए अपने घरों में रहकर प्रशासन को सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।