{"_id":"5fc3e0378ebc3e9c02168e97","slug":"samia-honored-for-selection-in-indian-team-bijnor-news-mrt5133097178","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडिया टीम में चयनित होने पर सामिया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडिया टीम में चयनित होने पर सामिया सम्मानित
विज्ञापन
बिजनौर में एयर पिस्टल शूटिंग के लिए इंडिया टीम में चयन होने पर साम्या मैहर को सम्मानित करते अतिथि
- फोटो : BIJNOR
भारतीय टीम में चयन होने पर सामिया सम्मानित
बिजनौर। दस मीटर राइफल के यूथ वर्ग की निशानेबाज सामिया मेहर का भारतीय टीम में चयन होने पर सीडीओ और इंटरनेशनल शूटिंग कोच ने सामिया को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
रविवार को एकलव्य शूटिंग रेंज पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी कामता प्रसाद सिंह एवं विशिष्ट अतिथि इंटरनेशनल कोच राजपाल सिंह ने संयुक्त रूप से किया। सीडीओ ने कहा कि खेल को सिर्फ मनोरंजन तक ही सीमित न करें, बल्कि उसे कैरियर के रूप में लें।
अंतर्राष्ट्रीय कोच ने कहा कि शूटिंग के माध्यम से सैकड़ों बालक बालिकाएं सरकारी नौकरियों तक पहुंचे हैं। एसडीएम अभिनव कन्नौजिया ने भी खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कोच शमीम अहमद और नीतू श्योरान ने कहा कि खिलाड़ियों को अपने वरिष्ठों और गुरुओं से निशानेबाजी के गुर सीखने चाहिए। इस अवसर पर डा. संजीव कुमार राठी, पप्पू सिंह, सोनू डबास, दुष्यंत चौधरी, कार्तिक चौधरी, अग्रिम राठी, मोहम्मद अनस, मुस्कान, गुरु सेवक सिंह, विवेक कुमार, सक्षम, उमंग, राजकुमार, सोनवीर सिंह आदि मौजूद रहे।