फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Salute the farmer Messiah on his death anniversary

पुण्यतिथि पर किसान मसीहा को किया नमन

Fri, 29 May 2020 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Salute the farmer Messiah on his death anniversary
बिजनौर में चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते रालोद पदाधिकारी। - फोटो : BIJNOR
पुण्यतिथि पर किसान मसीहा को किया नमन
विज्ञापन

बिजनौर। किसानों के मसीहा व देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर किसानों ने उन्हें नमन किया। रालोद कार्यकर्ताओं व किसानों ने घरों पर हवन करके चौधरी साहब को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उनके द्वारा किसान हित में किए गए कामों को याद किया गया।

रालोद जिलाध्यक्ष राहुल सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस लाइन चौकी में स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने चौधरी साहब द्वारा किए गए कार्यों के बारे में बताया। इस दौरान प्रदेश महासचिव मुनिदेव शर्मा, महिला जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी, पीतम सिंह अहलावत, महेंद्र सिंह, अनुज चौधरी आदि मौजूद रहे। पूर्व सांसद मुंशीराम पाल ने भी चौधरी साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान पूर्व विधायक सुखवीर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, गजेंद्र सिंह, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे। रालोद के रुहेलखंड जोन के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रवीण सिंह देशवाल ने भी चौधरी साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और प्रतिमा के पास हवन कराया। इस दौरान अरविंद सिंह, अनिल देशवाल, सरवीन देशवाल, तपि देशवाल आदि मौजूद रहे। जिला सहकारी बैंक परिसर में चेयरमैन दिनेश कुमार, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक अमित त्यागी, उपसभापति दिनेश कुमार, अभिनव कुमार, जयवीर सिंह, शांति देवी, नितिन मौर्य आदि ने चौधरी साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान राजेंद्र सिंह, मनोज कुमार, सिद्धार्थ कुमार, चमन सिंह, सुनीता, आंचल भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed