{"_id":"63470ad956fed76ffe1fcd53","slug":"saidullapur-becomes-exporter-of-hair-wigs-of-international-standard-bijnor-news-mrt60930903","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय स्तर के हेयर विग का निर्यातक बना सईदुल्लापुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय स्तर के हेयर विग का निर्यातक बना सईदुल्लापुर
विज्ञापन

बिजनौर। उत्पाद की गुणवत्ता और डिमांड सिर्फ बड़े उद्योगों पर ही निर्भर नहीं करती है, बल्कि किसी छोटे गांव में बने उत्पाद भी विश्वपटल पर अपनी छाप छोड़ सकते हैं। यह साबित कर दिखाया है स्योहारा इलाके गांव सईदुल्लापुर ने। इस गांव में अंतरराष्ट्रीय स्तर के हेयर विग तैयार किए जा रहे हैं। जिन्हें अफ्रीकी देश, यूरोप, अफगानिस्तान आदि को निर्यात भी किया जा रहा है। इस गांव को एक उत्पाद ‘एक गांव’ अभियान में शामिल करने की प्रशासन ने भी कवायद शुरू कर दी है।
सीडीओ पूर्ण बोरा ने बताया कि स्योहारा ब्लॉक के गांव सईदुल्लापुर में अंतरराष्ट्रीय स्तर के हेयर विग तैयार होते हैं। विग नेचुरल बालों से बनाए जा रहे हैं। जिन्हें यूएसए, अफ्रीका, अफगानिस्तान, यूरोप आदि देशों में सप्लाई किया जाता है। विग कई कलर में विभिन्न साइज के तैयार होते हैं। प्रतिष्ठान के मालिक ने बताया कि विग मुंबई की एक कंपनी के माध्यम से भेजे जा रहे हैं। अभी 25-30 हजार विग हर साल सप्लाई हो रहे हैं।
फेब को आपूर्ति की जा रही किवाड़ की खादी
स्योहारा क्षेत्र सिर्फ विग के लिए ही नहीं बल्कि खादी को लेकर भी पहचान बना रहा है। इसी ब्लॉक के गांव किवाड़ में तैयार खादी फेब को सप्लाई होता है। फेब के खादी के उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाए हुए हैं। मालिक आफताब आलम के अनुसार वह हर साल 60 हजार वर्ग मीटर कपड़ा तैयार करते हैं। दोनों कार्य में सैकड़ों लोगों को रोजगार मिलने के साथ जिले के राजस्व में वृद्धि होती है।
विज्ञापन
विशिष्ट उत्पाद वाले गांव होंगे चयनित
सीडीओ पूर्ण बोरा ने बताया कि जिले में एक गांव, एक उत्पाद अभियान चलेगा। अभियान में उन गांवों को चिह्नित किया जाएगा जहां विशिष्ट उत्पाद बनते हैं। प्रशासन ने कमिश्नर के निर्देश पर ऐसे गांवों के उत्पाद को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का बीड़ा उठाया है। प्रथम चरण में स्योहारा ब्लॉक के दो गांव चयनित हो चुके हैं। इन गांवों के उत्पादों का पंजीकरण कराकर सीधे विदेशों को उत्पाद की आपूर्ति होगी। जिले में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके लिए तैयारी की जा रही है।