{"_id":"63b868db746b11710d456904","slug":"russell-s-viper-and-python-snake-found-in-the-area-bijnor-news-mrt6208218121","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: क्षेत्र में मिला रसेल वाइपर और अजगर सांप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: क्षेत्र में मिला रसेल वाइपर और अजगर सांप
विज्ञापन
हल्दौर। गांव नवादा तुल्ला के प्राइमरी स्कूल के परिसर पास रसेल वाइपर प्रजापति व गांव बल्दिया मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक के घुमंतू जाति के बस्ती के निकट विशालकाय अजगर सांप दिखाई देने से लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की द्वारा बमुश्किल दोनों सांपों को पकड़कर उन्हें सुरक्षित स्थान पर छोड़ने के लिए अपने साथ ले गई ।
गांव नवादा तुल्ला के प्राथमिक विद्यालय के परिसर में शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे रसेल प्रजाति का करीब चार फीट लंबा सांप मिला है। निकट ही स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधिकारी प्रियंका ने मामले की सूचना वन विभाग के अधिकारियों व ग्रामीणों को दी। सूचना पाकर मौके पर वन रक्षक संजय मठपाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बमुश्किल रसेल वाइपर प्रजाति सांप को पकड़ा।
इसके कुछ देर बाद गांव बल्दिया मार्ग पर रेलवे फाटक के निकट घुमंतू जाति की बस्ती के निकट करीब 14 फीट लंबा अजगर मिला। वहां पर मौजूद घुमंतू जाति के लोगों में हड़कंप मच गया और वहां गुजर रहे राहगीर सहम गए और मामले की सूचना सूचना पर वन रक्षक संजय मठपाल, महेश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और अजगर को बमुश्किल पकड़ लिया। वन रेंजर एसएस रावत का कहना है कि सांपों को वन में किसी सुरक्षित स्थान और उनके शरीर के अनुकूल स्थान पर छोड़ा जाएगा।