फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rural upset due to decaying Nangal-Chandak road

नांगल-चंदक मार्ग खस्ताहाल होने से ग्रामीण परेशान

Tue, 23 Feb 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Rural upset due to decaying Nangal-Chandak road
नांगलसोती के हरचंदपुर में मार्ग पर भरा पानी। - फोटो : NAZIBABAD
नांगल-चंदक मार्ग खस्ताहाल होने से ग्रामीण परेशान
विज्ञापन

नांगलसोती/नजीबाबाद। नांगलसोती क्षेत्र के नांगल-चंदक मार्ग खस्ताहाल होने और जलभराव से ग्रामीणों और राहगीरों को आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने लोनिवि के अधिकारियों से मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की है।

नांगल चंदक मार्ग पर गांव हरचंदपुर में पानी की निकासी नहीं होने के कारण दूषित पानी जमा हो रहा है। गांव हरचंदपुर में करीब 30 मीटर मार्ग पर खड़ंजा बिछा है। ग्रामीण राजेश सिंह, शिव ध्यान सिंह, सुरेंद्र, अंकित, अमित, राजीव कुमार, अमन सिंह का कहना है कि मार्ग के दोनों ओर बना नाला मलबे से पटा है, जिस कारण घरों का दूषित पानी मार्ग पर जमा हो रहा है। मार्ग से गुजरने वाले ग्रामीण और राहगीरों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिनमें गिरकर कई ग्रामीण चोटिल हो गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इसी मार्ग से हरिद्वार में लगने वाले कुंभ के लिए बड़ी संख्या में यात्रियों की आवाजाही रहती है, लेकिन प्रशासन ने मार्ग की मरम्मत नहीं कराई। ग्रामीणों में लोनिवि के खिलाफ भारी रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने मार्ग पर पानी की निकासी कराकर मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की है।

नांगलसोती के हरचंदपुर में खस्ताहाल मार्ग पर भरा पानी।

नांगलसोती के हरचंदपुर में खस्ताहाल मार्ग पर भरा पानी।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed