फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rural electricity consumers will get electricity bills sitting at home

ग्रामीण बिजली उपभोक्ताओं को घर बैठे मिलेंगे बिजली बिल

Wed, 05 Aug 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Rural electricity consumers will get electricity bills sitting at home
ग्रामीण बिजली उपभोक्ताओं को घर बैठे मिलेंगे बिजली बिल
विज्ञापन

बिजनौर। ग्रामीण बिजली उपभोक्ताओं को अब घर बैठे बिल मिलेगा। उपभोक्ताओं को बिल जमा करने के लिए भी कहीं नहीं जाना है। अब राष्ट्रीय आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बिजली का बिल घर-घर पहुंचाएंगी। साथ ही बिल वसूलकर निगम में जमा करेंगी। इसके लिए गांवों में महिलाओं की नियुक्ति शुरू हो गई है।
गांवों में एनआरएलएम के अंतर्गत महिलाओं के स्वयं सहायता समूह गठित हैं। शासन समूहों को ऋण उपलब्ध करता है। जिससे महिलाएं अपना रोजगार चलाती हैं। जिले की 1128 ग्राम पंचायत के करीब 2700 गांव में 8400 स्वयं सहायता समूह संचालित हैं। समूहों से करीब एक लाख महिलाएं जुड़ी हैं। शासन ने कुछ दिन पहले महिलाओं को राजकीय प्राथमिक तथा जूनियर हाई स्कूलों के विद्यार्थियों की ड्रेस तैयार करने का काम सौंपा था।
विज्ञापन

एनआरएलएम के उपायुक्त ज्ञान सिंह ने बताया कि शासन ने अब समूह की महिलाओं को बिजली के बिल बांटने की जिम्मेदारी सौंपी है। विद्युत निगम महिलाओं को बिल उपलब्ध कराएगा। महिलाएं गांव में उपभोक्ता को बिल पहुंचाएंगी। बताया कि महिला बिल की रकम उपभोक्ता से लेकर विभाग में जमा करेंगी। इससे उपभोक्ता को बिल समय से मिलेगा। बिल जमा करने के लिए भागदौड़ भी नहीं करनी पड़ेगी। विभाग की आय भी बढ़ेगी। साथ ही विद्युत निगम की बकाया वसूलयाबी का लोड कम होगा। महिलाओं को बिलों की जमा धनराशि पर कमीशन मिलेगा। उपायुक्त ने बताया कि इस काम के लिए समूह की शिक्षित महिलाओं का चयन शुरू हो गया है। ब्लॉकवार चयन टीम बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed