फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rumors told the resignation of officials

पदाधिकारियों के इस्तीफे देने को अफवाह बताया

Tue, 02 Feb 2021 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Rumors told the resignation of officials
पदाधिकारियों के इस्तीफे देने को अफवाह बताया
विज्ञापन

हल्दौर। गांव तारापुर मदद इमाम में आयोजित राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की बैठक में पदाधिकारियों ने संगठन से इस्तीफे देने की सूचना को अफवाह बताया। कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह के आदेशों का पालन कर संगठन को मजबूती प्रदान करने पर जोर दिया।

गांव ताहरपुर मदद इमाम में मंगलवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की जिला महासचिव वेदप्रकाश चौधरी के आवास पर बैठक हुई। बैठक में उन्होंने कहा कि कुछ दिन पूर्व संगठन के तीन पदाधिकारियों ने अपनी स्वेच्छा से इस्तीफे दिए हैं। संगठन के अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों के इस्तीफे देने की झूठी अफवाह फैलाई जा रही है। अन्य संगठन के पदाधिकारियों व सदस्य किसानों की हित की लड़ाई लड़ने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह के निर्देशों का पालन करने के लिए तत्पर है। बैठक में हल्दौर ब्लॉक अध्यक्ष राकेश चौधरी, किरतपुर ब्लॉक अध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठी, जलीलपुर ब्लॉक अध्यक्ष हरगुलाल सिंह, चांदपुर तहसील अध्यक्ष देपेंद्र सिंह, सोमपाल सिंह, सुजान सिंह, सुनील कुमार, सोमपाल सिंह, विजय सिंह, महेंद्र सिंह, बलवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed