फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   RSS volunteers carried out path movement in Chandpur

आरएसएस के स्वयंसेवकों ने किया पथसंचलन

Fri, 07 Oct 2022 11:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
RSS volunteers carried out path movement in Chandpur
चांदपुर में पथ संचलन करते स्वयंसेवक। - फोटो : BIJNOR
आरएसएस के स्वयंसेवकों ने किया पथसंचलन
विज्ञापन

चांदपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने नगर में पथ संचलन किया। विद्या मंदिर से शुरू होकर नगर के मुख्य बाजार से होते हुए पथ संचलन विद्या मंदिर पर संपन्न हुआ। नगर में अनेक स्थानों पर पथ संचलन का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।
शुक्रवार को चांदपुर स्याऊ रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में जिला बौद्धिक प्रमुख यशपाल सिंह ने कहा कि शस्त्र पूजन का भी तथ्यात्मक कारण है। शस्त्र पूजन से ही राम ने शक्ति प्राप्त कर लंका पर विजय प्राप्त की थी। उन्होंने कहा कि हमारे राजा विजय दशमी के दिन को ही अच्छा मानते थे। विजय दशमी के दिन ही अपनी सीमा का विस्तार किया करते थे। विजयदशमी के दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना हुई थी। इसी स्मृति में पथ संचलन किया गया।
विज्ञापन

पथ संचालन विद्या मंदिर से शुरू होकर बाजार बजरिया, शंकर मूर्ति, ढाली बाजार, नेहरू चौक, सिलारा रोड, गोकुल नगर, बिजनौर बाईपास रोड से होते हुए विद्या मंदिर पर सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में कृष्ण कुमार, अशोक कुमार, पूर्व विधायक कमलेश सैनी, देवेंद्र कुमार, जिला व्यवस्था प्रमुख प्रदीप कुमार, पराग अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, विशाल कर्णवाल, विकास गुप्ता रॉकी, जयपाल सिंह, संजय चौधरी, अमित अग्रवाल, कपिल चौधरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed