फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rs 46 lakh proposal ready for construction of bridge in Poondrikala

Bijnor News: सीडीओ के निर्देश पर लोनिवि ने बनाया प्रस्ताव, मंजूरी के लिए शासन को भेजा

Mon, 09 Jan 2023 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Rs 46 lakh proposal ready for construction of bridge in Poondrikala
नांगलसोती के पूंडरीकला के पास मालन नदी पर बनना है पुल। - फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद (बिजनौर)। अगर सब कुछ ठीक रहा तो नांगलसोती क्षेत्रवासियों को जल्द ही मालन नदी पर पुल की सौगात मिलेगी। लोनिवि ने पूंडरीकला के पास मालन नदी पर पुल निर्माण के लिए करीब 46 लाख रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है।
विज्ञापन

नांगलसोती के गांव पूंडरीकला के पास मालन नदी पर पक्का और स्थायी पुल बनाने की मांग क्षेत्रवासी कई वर्षों से कर रहे हैं। पुल न होने से गांव बरकातपुर, पूंडरीकला, पूंडरी खुर्द, कामराजपुर, सबलपुर बीतरा सहित भोजपुर, खेड़ी, बरमपुर, मौजमपुर, नया गांव आदि गांवों का संपर्क एक-दूसरे से टूट जाता है। किसान नेता चौ. दिगंबर सिंह और क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने डीएम और सीडीओ से पुल निर्माण की बनाने की मांग की।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों की मांग पर 28 दिसंबर को सीडीओ पूर्ण बोरा ने लोनिवि के अधिकारियों के साथ पूंडरीकला के पास मालन नदी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने लोनिवि के अधिकारियों को पुल निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार करने निर्देश दिए थे। लोनिवि के अधिकारियों ने मालन नदी की स्थिति का निरीक्षण करते हुए पुल निर्माण के लिए करीब 46 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार सीडीओ कार्यालय भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदा एकत्रित कर मालन नदी पर अस्थायी पुल बनाते हैं किसान
गांव पूंडरीकला के पास मालन नदी पर पुल न होने से क्षेत्र के किसान प्रति वर्ष चंदा एकत्रित कर गन्ना ढुलान और आवागमन के लिए अस्थायी पुल का निर्माण करते हैं, जो अक्सर बरसात में बह जाता है। एक जुलाई 2022 को भी किसानों द्वारा बनाया गया पुल मालन नदी के तेज बहाव में बह गया था, लेकिन ग्रामीणों ने चंदा एकत्र और श्रमदान कर फिर से नदी पर अस्थायी पुल बनाया है।

पूंडरीकला के निकट मालन नदी पर पुल बनाने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है, स्वीकृति मिलने के बाद पुल निर्माण का कार्य शुरू होगा। - योगेंद्र सिंह, एक्सईएन, लोनिवि।

नांगलसोती क्षेत्र में मालन नदी पर बने इस अस्थाई पुल से गुजरते हैं किसान।

नांगलसोती क्षेत्र में मालन नदी पर बने इस अस्थाई पुल से गुजरते हैं किसान।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed