{"_id":"5fb6ba6d8ebc3e5be028d356","slug":"rpf-head-constable-killed-in-accident-fellow-injured-dhampur-news-mrt511708384","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में आरपीएफ के हेड कांस्टेबल की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में आरपीएफ के हेड कांस्टेबल की मौत
विज्ञापन
हादसे में आरपीएफ के हेड कांस्टेबल की मौत, साथी घायल
धामपुर । मैक्स और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार आरपीएफ के एक हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। दूसरा हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हुआ।
आरपीएफ चौकी प्रभारी विकल चौधरी ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह उनकी चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल नरेश कुमार (52 वर्ष) बुंदकी से और गंभीर सिंह पुरैनी रेलवे स्टेशन से ड्यूटी कर बाइक से चौकी धामपुर आ रहे थे। जब वे हाईवे 74 पर गांव पीपलसाना के पास सामने पहुंचे तभी सामन से आ रही मैक्स गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में हेड कांस्टेबल नरेश कुमार की मौत हो गई। जबकि हेड कांस्टेबल गंभीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का मुरादाबाद के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। घायल की हालत गंभीर बताई गई है।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मैक्स गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। आरपीएफ चौकी प्रभारी ने बताया मृतक नरेश कुमार हरियाणा के भिवाड़ी के निवासी थे। जबकि गंभीर सिंह उत्तराखंड चमोली के रहने वाले हैं। परिजनों को सूचना दे दी गई है, मृतक के शव का मुरादाबाद में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।