फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Route chart made to deal with floods

बाढ़ से निपटने के लिए बनाया रूट चार्ट

Tue, 22 Jun 2021 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Route chart made to deal with floods
बाढ़ से निपटने के लिए बनाया रूट चार्ट
विज्ञापन

धामपुर। तहसील प्रशासन ने क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए सभी प्रभावित 99 गांवों का रूट चार्ट तैयार कर लिया है। इन सभी गांवों के प्रधानों के मोबाइल नंबरों को सूचीबद्ध करा लिया है। अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही कहीं से बाढ़ की सूचना आती है तो तुरंत लोगों की मदद करने और बाढ़ पर काबू पाने का प्रयास किया जाएगा। लोगों की मदद के लिए 14 स्थानों पर आश्रय स्थल बनाए गए हैं।
एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने बताया कि बाढ़ के दौरान लोगों की मदद करने को 14 आश्रय स्थल बनाए गए हैं। इन आश्रय स्थलों पर 49 गांवों के लोगों को आश्रय दिया जाएगा। गांव भागीजोत, अलियापुर, झाड़पुरा के ग्रामीणों को अफजलगढ़ डाक बंगला, बावली, नवाबपुरा गांव के लोगों को कादराबाद सिंचाई विभाग डाक बंगला, शाहपुर जमाल बीए, मकसूदाबाद बीए, रफैतपुर हुलास बीए, बेरखेड़ा बीए और जयनगर के लोगों को मकसूदाबाद पंचायतघर, हरेबली, जमनपुर, अफजलपुर हरि, शाहकोट, महापुर परमावाला, शाहजहांपुर, सदाशिवपुर गांवड़ी, आराजी कंधला व प्रेमपुरी के लोगों को जूनियर हाई स्कूल हरेवली में ठहराया जाएगा।
विज्ञापन

गांव सद्दोबैर, हसनपुर पालकी के लोगों को जूनियर हाई स्कूल सरकड़ा, गांव नंदगांव, नाथाडोई के लोगों को रानी फूल कुमारी पाठशाला शेरकोट, तिपरजोत, उमरपुर आशा, बाल किशनपुर के ग्रामीणों को दक्ष कन्या इंटर कॉलेज शेरकोट, आजमपुर जमनी भान, औरंगशाहपुर नारायण, बादशाहपुर लक्ष्मीसेन और मोहम्मद अलीपुर लालमन के ग्रामीणों को पीजीएम इंटर कॉलेज शेरकोट, कस्बा शेरकोट के नागरिकों को परिषदीय प्राथमिक स्कूल शेरकोट में ठहराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहारीपुर हाफिजाबाद ए, मुबारकपुर टप्पा भारती, मोहम्मदपुर जमाल, नवादा सैदपुर जलाल, भूतपुरी के लोगों को जूनियर हाई स्कूल, सीड्स स्टोर मुबारकपुर टप्पा भारती में रोका जाएगा। बेरखेड़ा टांडा बीए, अमीनाबाद, वजीरपुर जागीर बीए, मुकरपुरी, सिपाहियोंवाला के ग्रामीणों को एमक्यू इंटर कॉलेज स्योहारा, भगवानपुर रैनी, जसमोर, खिड़की मुजाहिदपुर के लोगों को बगवाड़ा के जिला परिषदीय प्राथमिक स्कूल व निरीक्षण भवन, गांव मूस्सेपुर के लोगों को एसएनएसएम इंटर कॉलेज नहटौर, पहाड़पुर, दबथला, दवखेड़ी सालार व साहनपुर नवादा के लोगों को जूनियर हाई स्कूल बालापुर अखेड़ा में आश्रय दिया जाएगा।

खाने, पशुओं चारे की भी रहेगी व्यवस्था
अधिकारियों का कहना है कि बाढ़ शिविरों में भोजन बनाने व पशुओं का चारा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। भोजन की व्यवस्था शेरकोट के हलवाई कृपाल सिंह सैनी को दी गई है। पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था का जिम्मा फतेहनगर के पप्पू सिंह व भीष्म सिंह को सौंपा गया है। तीन गोताखोरों व नाविकों की भी व्यवस्था की गई है। इनमें शेरकोट शेखान के नजाकत व फुरकान शामिल हैं। तहसीलदार आरसी चौहान ने बताया कि क्षेत्र में कुल 99 गांव बाढ़ प्रभावित हैं। इनमें से 19 गांव गागन नदी, 29 खो नदी, 46 रामगंगा नदी, 2-2 गांव बनैली व नचना नकटा नदी और एक गांव फीका नदी से प्रभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed