फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   rother Kills Brother in Bijnor Over Fallen Tree Dispute, Rajkumar Dies After Shooting

Bijnor: आंधी-तूफान में पेड़ गिरा, भाई बिफरे...गोली चली और चली गई एक की जान! खेत के झगड़े में सगे भाई की मौत

Sat, 24 May 2025 02:18 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 24 May 2025 02:18 PM IST
सार

बिजनौर के बांकपुर गांव में खेत में गिरे पेड़ को लेकर सगे भाइयों में झगड़ा इतना बढ़ा कि गोली चल गई। गंभीर रूप से घायल राजकुमार की मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
rother Kills Brother in Bijnor Over Fallen Tree Dispute, Rajkumar Dies After Shooting
मृतक किसान का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर कोतवाली देहात में ग्राम बांकपुर में बुधवार की रात आंधी से टूटकर गिरे एक पेड़ ने दो भाइयों के बीच ऐसा विवाद खड़ा कर दिया, जो एक की जान ले बैठा।

विज्ञापन


राजकुमार सिंह और उनके छोटे भाई सतेंद्र उर्फ संजय सिंह के बीच खेत में गिरे पेड़ को लेकर विवाद हो गया। राजकुमार पेड़ को काट रहे थे जिसे संजय अपना बता रहे थे। इसी बात पर विवाद ने तकरार और फिर मारपीट का रूप ले लिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 24 मई को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इस दौरान संजय ने अपने बड़े भाई राजकुमार पर गोली चला दी, जिससे राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली उनके हाथ में लगी थी जबकि सिर में भी गंभीर चोटें आई थीं।

पुलिस मौके पर पहुंची और राजकुमार को पहले जिला अस्पताल और फिर गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया था। शनिवार सुबह राजकुमार को वेंटिलेटर पर रखा गया लेकिन करीब 11:30 बजे उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने पहले ही इस मामले में चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर रखा था। अब राजकुमार की मृत्यु के बाद मामले में हत्या की धाराएं जोड़े जाने की संभावना है। ग्रामीणों में इस पारिवारिक संघर्ष को लेकर भारी चर्चा है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed