फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   rojgaar mele me 1225 ko mili naukri ka tohfa

 रोजगार मेले में 1225 को मिला नौकरी का तोहफा

Wed, 28 Nov 2018 12:28 AM IST
amarujala
amarujala Updated Wed, 28 Nov 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
rojgaar mele me 1225 ko mili naukri ka tohfa
file - फोटो : amarujala
राजकीय आईटीआई में लगे रोजगार मेले में तीन हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान 1225 अभ्यर्थियों को रोजगार की तोहफा मिला। जबकि शेष अभ्यर्थियों को एक माह के अंदर रोजगार देने का आश्वासन दिया गया है। 
विज्ञापन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, कौशल विकास मिशन, जिला सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में लगे मेले में 28 कंपनी तथा स्थानीय स्तर के दो नियोजकों ने अलग अलग पदों पर अभ्यर्थियों की भर्ती की। आसपास के जिलों के युवा भी रोजगार मेले में आए। 
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सांसद भारतेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में युवाओं को रोजगार देने के लिए कंपनी उनके घर में आ रही हैं। युवाओं को इस मौके का लाभ उठाना चाहिए। डीएम अटल कुमार राय ने कहा कि जिले में ऐतिहासिक रोजगार मेला लगा है। अगर देश के बेरोजगारों को ऐसे ही रोजगार मिलेगा तो देश अमेरिका से भी आगे हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि सीडीओ प्रवीण मिश्र ने कहा कि अभ्यर्थियों को वेतनमान की परवाह किए बिना इस मौके का फायदा उठाना चाहिए। आज जो कंपनी उन्हें दस हजार रुपये वेतन दे रही है वो कल एक लाख रुपये होगा। जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि इस तरह रोजगार मेलों का आयोजन होता रहा तो बेरोजगारी खत्म हो जाएगी। कार्यक्रम आयोजक राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य योगेश कुमार व जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि अनेक कंपनी हर महीने जिले में रोजगार मेला  का आयोजन करा रही हैं। जिला सूचना विज्ञान प्रभारी नंद किशोर ने डिजिटल लाकर के बारे में बताया। राजकीय आईटीआई नजीबाबाद के प्रधानाचार्य केसी जोशी, धामपुर के प्रधानाचार्य भूप सिंह, अशोक चौहान ने भी संबोधित किया। आयोजन में राकेश शर्मा, शशांक तोमर, आलोक शर्मा, जोगेंद्र शर्मा, कपिल पाराशर, सनी तोमर, अभिसार गुप्ता आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed